अनुसूचित जाति , वित्त एवं विकास निगम लाभार्थियों की कर रहा है वित्तीय सहायता: डॉ बनवारी लाल

By Sahab Ram
On: August 27, 2020 1:48 PM
Follow Us:

अनुसूचित जाति , वित्त एवं विकास निगम लाभार्थियों की कर रहा है वित्तीय सहायता: डॉ बनवारी लाल

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा वर्ष 2020-2021 के दौरान जुलाई, 2020 माह तक 445 लाभार्थियों को 322.27 लाख रूपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई हैं जिसमें से 29.24 लाख रूपए की राशि सब्सिडी के तौर पर शामिल है। हरियाणा के अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी) सहायता प्राप्त योजनाओं के तहत लघु व्यवसाय योजना के तहत 15 लाभार्थियों को 41.20 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है जिसमें 40 हजार रूपए की सब्सिडी शामिल है। इसी प्रकार, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) सहायता प्राप्त योजनाओं के तहत एक लाभार्थी को 8 लाख रूपए की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

उन्होंने बताया कि भेड़ पालन (शिप रियररिंग) के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को 2.40 लाख रूपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है जिसमें 30 हजार रूपए की सब्सिडी शामिल है। इसी प्रकार, सुअर पालन (पीगरी फार्मिंग) के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को 1.70 लाख रूपए की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई गई है जिसमें 30 हजार रूपए की सब्सिडी शामिल है। उन्होंने बताया कि झोटा बुगी, ऊंट गाड़ी व खच्चर गाड़ी इत्यादि योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों को 2.20 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है जिसमें 30 हजार रूपए की सब्सिडी शामिल है। उन्होंने बताया कि कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में संचालित की जा रही योजनाओं में दूध उत्पादन (डेयरी फार्मिंग) योजना के तहत 254 लाभार्थियों को 143.20 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है जिसमें 12.91 लाख रूपए की सब्सिडी शामिल है।
अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में 9 लाभार्थियों को 7.20 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है जिसमें 90 हजार रूपए की सब्सिडी शामिल है। इसी तरह, ट्रेड और बिजनेस सैक्टर में 157  लाभार्थियों को 116.38 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है जिसमें 14.13 लाख रूपए की सब्सिडी शामिल है।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment