‘‘हर हित’’ रिटेल स्टोर योजना, आप भी स्टोर खोलकर कमा सकते है रूपए

By Sahab Ram
On: September 12, 2021 12:55 PM
Follow Us:

‘‘हर हित’’ रिटेल स्टोर योजना, आप भी स्टोर खोलकर कमा सकते है रूपए

रेवाड़ी, 12 सितम्बर। हरियाणा के सीएम श्री मनोहर लाल की बहुआयामी योजना ‘‘हर हित’’ के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के युवा उद्यमियों को रिटेल इंडस्ट्री में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड विभाग द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। योजना के अंतर्गत खोले जाने वाले स्टोर का साइट सर्वे विभाग द्वारा नि:शुल्क किया जा रहा है। इच्छुक आवेदक ‘‘हर हित’’ योजना की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत 5 हजार स्टोर खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में 2 हजार स्टोर खोले जाएंगे,  जिसमें से 1,500 स्टोर ग्रामीण इलाकों में और 500 स्टोर शहरी इलाकों में खुलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2 अक्टूूबर को गांधी जयंती तक 100 स्टोर खोलने का लक्ष्य रखा है।  इन स्टोर के माध्यम से सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले दैनिक जरूरतों के उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा और ग्राहकों तक उचित मूल्य पर पहुंच सुनिश्चित होगी। रेवाड़ी जिला में हर हित स्टोर खोलने के भरपूर अवसर उपलब्ध है। ऐसे में जिलावासियों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

उपायुक्त ने बताया कि ‘‘हर हित’’ योजना के तहत प्रधानमंत्री मुद्रा लोन प्रदान करने में सहायता प्रदान की जाएगी। बैंक लोन प्रदान करवाने के लिए चयनित उम्मीदवार को हर हित की फ्रेंचाइजी आवेदन के साथ साथ मुद्रा लोन लेने के लिए वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि यह योजना जमीनी स्तर पर अधिक रोजगार पैदा करने पर जोर देगी और अधिक से अधिक निष्पक्ष व्यापार अवसर पैदा करने में भी मदद करेगी।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक हर हित सपोर्ट डेस्क नंबर 9517951711 व वेबसाइट  https://harhith.com    पर संपर्क कर सकते है।   ये है आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन के लिए आधार कार्ड, 12वीं की मार्कशीट, पैन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट), परिवार पहचान पत्र, दिव्यांग सर्टिफिकेट, भूतपूर्व सैनिक सर्टिफिकेट,  स्टेटमेंट, गूगल मैप पर आपकी दुकान/साइट का लोकेशन लिंक चाहिए। पहले चरण में आवेदक को अपनी सामान्य जानकारियां जैसे आधार नंबर,  वॉर्ड नंबर,  पैन, शैक्षिक योग्यता संबंधित जानकारियां भरनी होगी।

आवेदन के लिए वेबसाइट के माध्यम से फार्म भरना होगा। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, नाम, फोन नंबर और जिला डालना होगा। इसके बाद फोन पर ओटीपी आएगा। इसको डालते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment