हरियाणा सरकार ने छुछकवास बाईपास व छुछकवास-मातनहेल-बहू-करोली रोड के नए चार-मार्गी सड़क निर्माण हेतु 2583.55 लाख की मंजूरी दी

By Sahab Ram
On: December 20, 2025 11:51 AM
Follow Us:

चंडीगढ़, 19 दिसंबर— हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने प्रश्नकाल के दौरान सदन को अवगत कराया कि छुछकवास बाईपास के लिए हरियाणा सरकार ने झज्जर जिले में छुछकवास बाईपास  व छुछकवास-मातनहेल-बहू-करोली रोड के नए चार-मार्गी सड़क निर्माण हेतु 2583.55 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

श्री गंगवा आज विधानसभा सत्र में विधायक श्रीमती गीता भुक्कल द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में सदन में बोल रहे थे।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने बताया कि छुछकवास बाईपास के नए चार-मार्गी सड़क के निर्माण हेतु कुल 26.981 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। जिसमें से 20.938 एकड़ (78 प्रतिशत) भूमि ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूस्वामियों से खरीदी जा चुकी है। सरकार ने परियोजना भूमि समेकन (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2017 के तहत शेष भूमि के अधिग्रहण को दिनांक 14 नवंबर, 2025 को स्वीकृति दे दी है जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने सदन को इस बात से भी अवगत कराया कि अभी हाल ही में झज्जर—चरखी दादरी अटेला कलां तक केंद्र सरकार ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे परियोजना को स्वीकृत किया है जो छुछकवास बाईपास को भी इस परियोजना से जोड़ा जाएगा।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

Leave a Comment