विधायक ने गांव नांगल पठानी जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया

By Sahab Ram
On: September 25, 2020 2:24 PM
Follow Us:

विधायक ने गांव नांगल पठानी जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कोसली विधानसभा क्षेत्र की पेयजल संबंधी मुख्य समस्या को लेकर सरकार की ओर से बड़े कदम उठाएं जा रहे हैं। वह दिन दूर नहीं जब क्षेत्र में पानी की समस्या का पूर्णत्या समाधान हो जाएगा। इसके अलावा भी तमाम सार्वजनिक समस्याओं के स्थाई समाधान को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शुक्रवार सायं कोसली विस क्षेत्र के गांव नांगल पठानी में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग की ओर से 193.86 लाख रुपये की लागत से बनने वाली
जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजमिस्त्री के साथ जलघर के निर्माण की नींव का पत्थर रखकर कार्य को प्रारंभ भी कराया। इससे पूर्व गांव में पहुंचने पर जिला पार्षद अमित यादव व जनस्वास्थ्य विभाग के के कार्यकारी अभियंता विनयप्रकाश चौहान समेत पार्टी पदाधिकारियों ने श्री यादव का फूलमालाएं, पगड़ी व बुक्के भेंट कर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक लक्ष्ण सिंह यादव ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग
कोसली द्वारा पेयजल में वृद्घि करने के उद्देश्य से बड़े गांवों में जलघरों का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नांगल पठानी में जलघर के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इसके निर्माण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 193.86 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक गांव नांगल पठानी में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 40 लीटर पेयजल मिल रहा है, लेकिन इस जलघर का निर्माण पूर्ण होने पर गांव के प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 70 लीटर पेयजल की आपूर्ति हो पाएगी। जिससे इस गांव की पेयजल सबंधी समस्या का समाधान पूरी तरह हो जाएगा।
इस मौके पर
जाटूसाना मंडल अध्यक्ष दयानंद यादव, डा. रमेश यादव चेयरमैन किसान आयोग, सांसद अरविंद शर्मा के भाई राज पारिक, बोहतवास के सरपंच विक्रम, नांगल पठानी के सरपंच दर्शन कुमार, जसवंत यादव, निशांत यादव, जसवंत नंबरदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, रामौतार पंच, दिनेश पंच, रिसाल सिंह, मास्टर अनिल यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विधायक ने गांव नांगल पठानी जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठनकर्ता एवं भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नाहड़ रोड़ कोसली स्थित कार्यालय में मनाई। इस मौके पर कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल के जीवन, संघर्ष एवं संगठन के प्रति समर्पण भावना की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष सांझा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पंडित
दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि बचपन में ही माता-पिता का साया सिर से उठने के बावजूद पंडित दीनदयाल ने कड़ी मेहनत कर उच्च शिक्षा अर्जित की। वे जीवनभर अविवाहित रहे तथा अपना सारा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य किया तथा बाद में भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष पद तक पहुंचे। एकात्म मानवतावद के सिद्धांत के ध्येय को लेकर कार्य करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश-विदेश की अनेक यात्राएं की तथा मानव
जीनव के उत्थान को लेकर सदैव कार्य करते रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment