रेवाड़ी में इन दिन बनाये जायेंगे परिवार पहचान पत्र

By Sahab Ram
On: September 8, 2020 2:47 PM
Follow Us:

रेवाड़ी में इन दिन बनाये जायेंगे परिवार पहचान पत्र

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

14 से 16 व 28 से 30 सितंबर तक राजकीय स्कूलों व 17 से 19 सितंबर व एक से 3 अक्टूबर तक लोकल कमेटी द्वारा कैम्प लगाकर अपडेट किए जाएंगे परिवार पहचान पत्र: एडीसी

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

रेवाड़ी, 8 सितंबर। अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने परिवार पहचान पत्र बनाने व इनके अपडेशन के कार्य को तेज गति से संपन्न करवाने के लिए सभी जिलों के लिए शैडयूल निर्धारित किए हैं। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला में 14, 15, 16 सितंबर व 28, 29, 30 सितंबर को तक राजकीय स्कूलों में तथा 17,18, 19 सितंबर व एक, दो, तीन अक्टूबर को लोकल कमेटी द्वारा कैम्प लगाकर यह कार्य किया जाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि परिवार पहचान पत्र बनाने व जिन्होंने पहले आवेदन दिए हैं उनको अपडेट करने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इस कार्य को तेज गति से करवाने के लिए सभी जिलों के लिए दिन निर्धारित कर दिए हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने इस संदर्भ में आज परिवार पहचान पत्र बारे अधिकारियों की बैठक लेते हुए विस्तार से चर्चा की। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय पर तैयारियां पूरी करते हुए आवश्यक सैटअप इत्यादि करवाना सुनिश्चित करें ताकि किसी को कोई परेशानी न आए। उन्होंने बताया कि नए परिवार पहचान पत्र बनवाने व जिन लोगों ने पहले आवेदन किए है उनको अपडेट करने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएगें। उन्होंने बताया कि जिला में नए परिवार पहचान पत्र बनाने व अपडेशन का कार्य राजकीय विद्यालयों व स्थानीय कमेटियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्टï किया कि यह कार्य पूरी तरह से नि:शुल्क किया जा रहा है और यदि कोई ऑपरेटर इसके लिए पैसे मांगता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एसडीएम कोसली कुशल कटारिया, एसडीएम रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल मनोज कुमार, नपा सचिव बावल व धारूहेड़ा समयपाल, नगर परिषद कार्यकारी अभियंता महेन्द्र कुमार, डीआईओ सुनील कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment