मेगा टीका उत्सव : 20 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

By Sahab Ram
On: June 20, 2021 2:36 PM
Follow Us:
  • मेगा टीका उत्सव
  • जिला में सोमवार को मनाया जाएगा मेगा टीका उत्सव : डीसी 
  • मेगा टीका उत्सव पर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का होगा टीकाकरण,
  • 88 जगहों पर लगेंगे टीकाकरण कैंप

रेवाड़ी, 20 जून। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि सोमवार को विश्व योगा दिवस के अवसर पर जिला में मेगा टीका उत्सव मनाया जाएगा, इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेवाड़ी जिला में 88 जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप लगाकर 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगायह जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने बताया कि 21 जून को जिला में 20 हजार नागरिकों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है, टीकाकरण के लिए मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने बताया कि मेगा टीका उत्सव पर रेवाड़ी शहर, सीएचसी नाहड़, बावल, गुरावड़ा, मीरपुर, खोल, पीएचसी सीहा, बसदूधा, कसौला, टांकड़ी, संगवाड़ी, डहीना, जाटूसाना, गुडीयानी, बाव्वा, भाडावास, मसानी, गंगायचा अहीर, फतेहपुरी, धारूहेड़ा, एसडीएच कोसली व आकेड़ा के सब सैंटरों, पटवार घरों व स्कूलों में बनाए गए 88 सैंटरों पर टीकाकरण कराया जा सकता है।डा. अशोक कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन कराने के लिए खाना खाकर ही आएं तथा अपना आधार कार्ड व मोबाइल नंबर भी साथ लाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण स्थानों पर सामाजिक दूरी का पालन करें, अनावश्यक रूप से भीड़ ना करें और मास्क अवश्य पहनकर आएं।सिविल सर्जन डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि मेगा टीकाकरण दिवस का आयोजन इसलिए किया जा रहा है ताकि लोगों को अपने घर द्वार के नजदीक ही टीकाकरण की सुविधा मिल सके।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment