मंदिर से चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 25, 2021 12:08 PM
Follow Us:

मंदिर से चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना खोल पुलिस ने मन्दिर से एम्पलीफायर चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी कि पहचान जिला रेवाड़ी के गांव पाली निवासी प्रदीप सोनी के रुप मे हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता रतनलाल पुत्र श्री तुलाराम गाव मामडीया ठेठर ने पुलिस मे अपनी दी हुई शिकायत मे बताया की गत 23/24 की मध्य रात्री को बाथरुम करने घर से बाहर आया जो देखा की मन्दिर का गेट खुला पड़ा है और एक आदमी मुझे मन्दिर मे दिखाई दिया मैने जाकर देखा तो मन्दिर के गल्ले का ताला रोड़ से तोड़ रहा था। जिसको मैने काबु करने कि कोशिश कि परन्तु वह छुटाकर भाग गया। उस युवक का नाम प्रदीप कुमार  निवासी पाली था। तब शोर सुनकर राहुल पुत्र श्री कृष्ण कुमार नम्बरदार मोके पर आ गया। हमने मन्दिर मे आकर देखा तो मंदिर का एम्पलीफायर नही मिला तथा ताला टुटा हुआ मिला।

पुलिस ने शिकायतकर्ता कि शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने जांच मे आरोपी प्रदीप सोनी उर्फ ढिल्लू निवासी पाली जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment