पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मद्देनजर 10 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

By Sahab Ram
On: April 22, 2026 12:24 PM
Follow Us:

हिसार, 21 अप्रैल।
हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग पंचकूला द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम/उप-चुनावों के संचालन के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक जबकि मतदान की प्रक्रिया 10 मई को होगी। मतगणना मतदान के तुरंत बाद की जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर पुनर्मतदान 12 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान


यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) महेंद्र पाल ने बताया कि 10 मई को मतदान के दिन श्रमिकों एवं कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में सुविधा प्रदान करने के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 173 ए तथा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135 बी के अंतर्गत लागू होगा। उन्होंने बताया कि यह अवकाश उन सभी फैक्ट्रियों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक उपक्रमों, दुकानों आदि पर लागू होगा, जो संबंधित चुनाव प्रक्रिया वाले क्षेत्रों के दायरे में आते हैं जहाँ मतदान होना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना


1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment