पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित, 10 मई को होगा मतदान

By Sahab Ram
On: April 14, 2026 6:58 PM
Follow Us:

झज्जर, 14 अप्रैल। जिला में राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुरूप चिन्हित ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य के लिए उप चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव 10 मई को होंगे,जिसके लिए शेड्यूल जारी किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने दी।


उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक बुधवार 15 अप्रैल को चुनाव की अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। नामांकन पत्र 21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष दाखिल किए जाएंगे। वहीं 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा तथा उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल


उपायुक्त ने बताया कि 10 मई रविवार को प्रात: 8 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। आवश्यक होने पर 12 मई 2026 को पुनर्मतदान करवाया जाएगा।


उन्होंने बताया कि जिला झज्जर में चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु खण्डवार ओवरऑल इंचार्ज एवं सहायक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। खण्ड बहादुरगढ़, बादली, बेरी एवं झज्जर में संबंधित उपमंडल अधिकारी (ना0), मातनहेल में जिला राजस्व अधिकारी तथा साल्हावास में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना



जिला झज्जर में इन जगहों पर होंगे उप चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि खण्ड बहादुरगढ़ में पंचायत समिति सदस्य वार्ड 14 के लिए, ग्राम मांडोठी में वार्ड 3,9,11,18 व 19 में पंच पद के लिए, गांव लोहारहेड़ी में पंच के वार्ड 3, गांव महेन्दीपुर वार्ड छह में पंच तथा डाबोधा खुर्द वार्ड नंबर 1 में पंच के लिए चुनाव होगा।  उन्होंने बताया कि खण्ड बादली के अंतर्गत ग्राम बाढसा में सरपंच और इसी गांव के वार्ड 3 में पंच, तथा मुंडाखेड़ा में वार्ड संख्या 5 में पंच पद के लिए चुनाव होंगे।
 इसी प्रकार खण्ड मातनहेल के अंतर्गत आने वाले गांव अकेहड़ी मदनपुर में पंच पद के लिए वार्ड 1 व 16 में चुनाव में होगा । ग्राम गोरिया में पंच के वार्ड 13 में चुनाव होगा, इसी प्रकार बेरी खंड के गांव मदाना कलां में पंच पद के लिए वार्ड 9 तथा  ग्राम धांधलान में सरपंच पद के लिए चुनाव होगा।
उन्होंने बताया कि खंड झज्जर के गांव डावला वार्ड  7 में पंच पद और गांव रणखण्डा में पंच पद के लिए वार्ड  2 का चुनाव होगा।  उन्होंने बताया कि खण्ड साल्हावास के अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य के लिए वार्ड संख्या 1 में चुनाव होगा,जबकि गांव अंबोली वार्ड पांच में पंच पद के लिए चुनाव होगा। इसी प्रकार गांव ढाणी साल्हावास वार्ड संख्या 1 में पंच पद के लिए तथा गांव बिरड़ में वार्ड चार में पंच पद  तथा गांव सुबाना में वार्ड 3 में पंच पद पर चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर ही मतगणना करवाई जाएगी तथा परिणाम घोषित होने के तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।
डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कानून व्यवस्था के साथ सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की सख्ती से पालना करें।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment