निजी अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग एवं सीटी स्कैन विभाग का विधायक ने किया शुभारंभ

By Sahab Ram
On: September 6, 2020 2:07 PM
Follow Us:

निजी अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग एवं सीटी स्कैन विभाग का  विधायक ने किया शुभारंभ

भाजपा और कांग्रेस के बीच शहरी निकाय चुनावों में सीधी टक्कर हालांकि हरियाणा के म्युनिसिपल कानून और निर्वाचन नियमों में पार्टी-सिंबल पर चुनाव का प्रावधान ही नहीं 
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कटिबद्ध है। कोरोनाकाल के दौरान सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की बदौलत ही हरियाणा में कोविड-19 पर काफी हद तक शिकंजा कसा जा चुका है। उसी तर्ज पर निजी चिकित्सक भी गरीब एवं जरुरतमंद लोगों को सस्ती दरों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। लक्ष्मण यादव रविवार को सरकूलर रोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग एवं सीटी स्कैन विभाग का
शुभारंभ करने के उपरांत मौजूद चिकित्सकों व लोगों से रुबरु हो रहे थे। इस दौरान  अस्पताल पहुंचने पर डा. पवन गुप्ता, डा. जगमाल सिंह व डा. महिपाल सिंह शेखावत समेत अस्पताल प्रबंधन की ओर से
विधायक को पौधे भेंट कर स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से अनेक कदम उठाएं गए हैं।
स्थानीय नागरिक अस्पताल के साथ-साथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सीएचसी व पीएचसी में सुविधाओं को बढ़ाया गया है। यही कारण है कि नागरिक अस्पताल में ओपीडी की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
कोरोनाकाल के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग सराहनीय कार्य कर रहा है। यही कारण है कि कोविड-19 को मात देने वाले लोगों की संख्या में तेजी के साथ बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना से डरना नहीं है, बल्कि सावधानी के साथ आगे बढ़ते हुए पुन: मुख्य धारा से जुडऩा है।  विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि निजी चिकित्सक भी जरुरतमंदों को सस्ती दरों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं ताकि एक चिकित्सक के सच्चे दायित्वों का निर्वहन हो सके। एक चिकित्सक का सच्चा धर्म रोगी को उपचार कर ठीक करना होता है। उसके बाद आर्थिक हितों को देखना चाहिए। इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग व स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस– 2026 के उपलक्ष्य में हरियाणा योग आयोग

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment