जेल से भागने वाला 9 वां कैदी चढ़ा पुलिस के हत्थे , 4 अभी फरार

By Sahab Ram
On: June 1, 2021 1:01 PM
Follow Us:

जेल से भागने वाला 9 वां कैदी चढ़ा पुलिस के हत्थे , 4 अभी फरार |

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

थाना सदर रेवाडी पुलिस ने सीआईए रेवाडी के सहयोग से फिदेडी जेल मे बने कोविड सैन्टर से भागे कैदियो के मामले मे कार्यवाही करते हुए 9वें कैदी को काबू कर लिया है।  काबू किए गए कैदी की पहचान रेवाडी के बधराणा निवासी अमित उर्फ लिला के रुप मे हुई है। गत 08/09 मई की रात को जिला रेवाडी मे फिदेडी जेल मे बने कोविड केयर सैन्टर से कुल 13 कैदी लोहे का दरवाजा काटकर कपडे की रस्सी बनाकर जेल कि छत पर चढकर जेल के पिछे से कुदकर फरार हो गए थे।  कैदीयो के भागने कि सुचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मोके पर पहुंची तथा पुलिस अधीक्षक जेल रेवाडी कि शिकायत पर थाना सदर रेवाडी मे मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

जांच के दौरान स्वंय पुलिस अधीक्षक रेवाडी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कैदियो को काबू करने के लिए अलग अलग टिमे गठित की थी। मामले मे थाना सदर रेवाडी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए भागे गए कुल 8 कैदियो को पहले ही काबू कर लिया था। मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए सीआईए रेवाडी पुलिस के सहयोग से थाना सदर रेवाडी पुलिस ने 9वें आरोपी अमित आज गिरफतार कर लिया है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment