कैम्प लगाकर मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना बारे किसानों को किया जागरूक

By Sahab Ram
On: August 26, 2020 1:15 PM
Follow Us:

कैम्प लगाकर मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना बारे किसानों को किया जागरूक

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए जागरूक करने के लिए जगह-जगह कैम्प लगाए जा रहे है। इसी कड़ी में आज डहीना में कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसानों को एनपीके किट भी प्रदान की गई। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ दीपक ने बताया कि किसानों द्वारा बोई जाने वाली प्रत्येक फसल का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना आवश्यक है। किसान अपनी फसल का पंजीकरण https://fasal.haryana.gov.in/ पोर्टल पर जाकर करवा सकते है। यह पोर्टल ऑनलाईन तथा सीएससी सैंटर के माध्यम से उपलब्ध है। किसान भाई 31 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा लें .

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

उन्होंने बताया कि किसान को पंजीकरण के समय अपनी फसल का सही ब्यौरा देना होगा। इसके लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है, जिस पर फोन करके किसान योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। किसान इस संबंध में आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों से भी सम्पर्क कर सकते है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment