कुपोषित बच्चों की पहचान कर दिया जाएगा सप्लीमेंट

By Sahab Ram
On: June 16, 2021 12:28 PM
Follow Us:

कुपोषित बच्चों की पहचान कर दिया जाएगा सप्लीमेंट

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

बच्चों में कुपोषण का पता करने के लिए बावल व रेवाडी खंड में किया जाएगा सर्वे: डीसी
रेवाड़ी, 16 जून। बच्चों में कुपोषण का पता करने के लिए बावल व रेवाडी खंड में आंगनवाडी वर्कर, आशा वर्कर व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वे किया जाएगा। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज इस संदर्भ में बैठक का आयोजन हुआ। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान मध्यम तीव्र कुपोषण तथा गंभीर तीव्र कुपोषण से ग्रस्त बच्चों की पहचान कर उन्हें सप्लीमेंट दिया जाए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग कार्यवाही को आगे बढ़ाए।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

डीसी ने कहा कि हरियाणा कद और काठी के लिए जाना जाता है लेकिन कुपोषण की वजह से बच्चों की हाईट कम हो रही है, यह हमारे लिए चिंता का विषय है। इस कुपोषण को दूर करने के लिए एक-एक बच्चें पर ध्यान दिया जाएं ताकि हम कुपोषण से बच्चों को बचा सकें। डीसी ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला सबसे बड़ा कारक शरीर को मिलने वाला पोषण हैं, क्योंकि शरीर को अच्छे स्वास्थ के लिए संतुलित मात्रा में पोषक तत्वों और ऊर्जा की आवश्यकता होती हैं। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार में जो आवश्यक तत्व होते हैं उनमें प्रोटीन, वसा, कार्बोहायड्रेट, विटामिन, फाइबर और जल शामिल हैं। यह आवश्यकता उम्र, लिंग और जीवन शैली पर निर्भर करती है।
इस अवसर पर सीएमजीजीए डा. मृदुला सूद, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीएमओ डा. कृष्ण कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ विजय प्रकाश उपस्थित रहें।

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment