आधार कार्ड से मिनटों में मिलेगा 5 किलो गैस सिलेंडर, झज्जर में जनसुविधा की पहल

By Sahab Ram
On: April 14, 2026 6:54 PM
Follow Us:

डीएफएसओ आदित्य कौशिक ने दी जानकारी, किफायती दरों पर आमजन को मिलेगी राहत

झज्जर, 14 अप्रैल। जिला भर में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के दिशा निर्देश अनुसार

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा भव्य एवं अलौकिक ‘श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव’ आयोजित 

आम नागरिकों को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक गैस सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 5 किलोग्राम के मुक्त व्यापार एलपीजी (एफटीएल) गैस सिलेंडर की उपलब्धता को मजबूत किया है, जिससे अब आमजन बिना जटिल प्रक्रिया के तुरंत गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आदित्य कौशिक ने बताया कि जिले की 26 अधिकृत गैस एजेंसियों पर ये सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अब केवल आधार कार्ड और एक सक्रिय मोबाइल नंबर के माध्यम से कुछ ही मिनटों में गैस कनेक्शन प्राप्त किया जा सकता है। यह सुविधा विशेष रूप से किरायेदारों, अस्थायी निवासियों और प्रवासी श्रमिकों के लिए लाभकारी है।

उन्होंने बताया कि नया कनेक्शन (सिलेंडर सहित) 1493 रुपये में तथा रिफिल 549 रुपये में उपलब्ध है, जो आमजन के लिए किफायती है। इस व्यवस्था से स्थानीय पते की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है, जिससे अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से करेंगे भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, कार्यक्रम होगा इको-फ्रेन्डली

डीएफएसओ आदित्य कौशिक ने बताया कि यह सिलेंडर हल्का, सुरक्षित और आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने योग्य है, साथ ही देशभर में अधिकृत एजेंसियों से रिफिल कराया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। किसी भी जानकारी या शिकायत के लिए 01251-254270 पर संपर्क किया जा सकता है।

 उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और सुरक्षित एवं प्रमाणित गैस सिलेंडर का ही उपयोग करें।

करीब 50 करोड़ की लागत लोहानी जलाशय का वाटर पार्क की तर्ज पर होगा सौंदर्यकरण: श्रुति चौधरी  

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति द्वारा भव्य एवं अलौकिक ‘श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव’ आयोजित 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जींद से करेंगे भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ, कार्यक्रम होगा इको-फ्रेन्डली

करीब 50 करोड़ की लागत लोहानी जलाशय का वाटर पार्क की तर्ज पर होगा सौंदर्यकरण: श्रुति चौधरी  

17 जुलाई को जीजेयू के मुख्य सभागार में होगा प्रधानमंत्री के जींद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रवासियों की सुनीं समस्याएँ, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

17 जुलाई को अटल ऑडिटोरियम में होगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

Leave a Comment