ब्रास मार्किट के क्या सुधरेंगे हालात ! डीसी ने समस्याओं का जायजा लेकर दिए सुधारीकरण के निर्देश

By Sahab Ram
On: January 31, 2023 12:35 PM
Follow Us:

आज डीसी अशोक कुमार गर्ग ने ब्रास मार्किट की समस्याओं का जायजा लिया है। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश भी दिए है। जिला उपायुक्त के साथ ब्रास मार्किट पहुंचे नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डीसी ने निर्देश दिए है कि समस्याओं के समाधान के लिए तेजी से कार्य करें। बता दें कि ब्रास मार्किट में जलभराव की सबसे बड़ी समस्या है। बारिश के दिनों में दुकानों में भी पानी घुस जाता है। सड़क की हालात भी खराब है। मार्किट की ग्रीन ब्लेट और साथ लगते पार्क में गंदगी का ढेर लगा रहता है।

सफाई व्यवस्था के नाम पर भी  ब्रास मार्किट के हालात बहुत खराब है।  पार्किंग व्यवस्था करने में भी नगर परिषद यहां फेल है। वर्षों से समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिए जाते रहे है। लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि नगर परिषद पैड पार्किंग के जरिए  पार्किंग व्यवस्था करना चाहती थी लेकिन व्यपारियो ने पैड पार्किंग का विरोध किया था। दुकानदारों ने कहा था कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के नियम में कहीं पैड पार्किंग का जिक्र नहीं है।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

दुकानदारों का कहना है कि करोड़ों रुपए खर्च करके उन्होंने यहां दुकानें ली थी।  जो दुकानदार किराए पर यहां दुकान चला रहे है। उसका किराया भी हजारों में है । बावजूद इसके प्रशासन द्वारा यहां कोई इंतजाम नहीं किए गए है।

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने भी आज ब्रास मार्किट की समस्याओं का जायजा लिया है और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए है। अधिकारियों ने तय समय में जल्द कार्य कराने का भरोसा भी दिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या ब्रास मार्किट के हालात में सुधार होगा या नहीं !

 

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

 

 

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now