शिक्षा निदेशालय ने जारी किया पत्र, जानें कब से शुरू होगी 5वीं से 8वीं की परीक्षा

By Sahab Ram
On: February 25, 2022 6:58 AM
Follow Us:

शिक्षा निदेशालय ने जारी किया पत्र, जानें कब से शुरू होगी 5वीं से 8वीं की परीक्षा

शिक्षा निदेशालय ने जारी किए गए पत्र के अनुसार हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 10 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया है। पत्र के अनुसार, 5वीं से 8वीं की परीक्षाओं का आयोजन 15 मार्च से 27 मार्च तक करवाया जाएगा। इसके अलावा पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों का कक्षा व विषय अध्यापक द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। 9वीं व 11वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च तक चलेंगी।

 

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम 31 मार्च तक जारी किया जाएगा। एक अप्रैल को नया शैक्षणिक सत्र 2022-23 शुरू हो जाएगा।​​​​​​ 5वीं से 8वीं की परीक्षाओं का आयोजन और मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जाएगा। इन कक्षाओं की डेटशीट एससीईआरटी द्वारा शीघ्र ही जारी की जाएगी। परीक्षाओं का आयोजन 27 मार्च तक करवाया जाएगा। परीक्षा परिणाम 10 अप्रैल तक अवसर ऐप पर अपलोड कर दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच परीक्षा समाप्ति के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी।

शिक्षा निदेशालय ने जारी किया पत्र, जानें कब से शुरू होगी 5वीं से 8वीं की परीक्षा

सीबीएसई नियमानुसार होगी परीक्षा

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के 136 संस्कृति मॉडल स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता दिलाई गई है। पिछले करीब एक साल से यह स्कूल सीबीएसई (CBSE) के नियमों के मुताबिक चल रहे हैं। ऐसे में अब इन स्कूलों में 9वीं व 11वीं की परीक्षाओं का आयोजन भी सीबीएस(CBSE) नियमों के मुताबिक करवाया जाएगा। इसे लेकर निदेशालय द्वारा बाकायदा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। निदेशालय ने जारी पत्र में कहा है कि इन दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन, प्रश्न पत्र तैयार करवाना और मूल्यांकन स्कूल स्तर पर सीबीएसई के नियमों के अनुसार करवाया जाए।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

पहली से चौथी कक्षा के लिए दिए निर्देश

परीक्षाओं का आयोजन स्कूल स्तर पर किया जाएगा, जो एफएलएन की लर्निंग आउटकम एवं कक्षावार स्किल पासबुक के कौशल पर आधारित होगा। डेटशीट संबंधित स्कूल द्वारा तैयार की जाएगी। मूल्यांकन कक्षा व विषय अध्यापक द्वारा किया जाएगा। इसके लिए टेस्टिंग टूल, मूल्यांकन पत्र, प्रश्न पत्र का निर्माण भी कक्षा व विषय अध्यापक द्वारा संपन्न करवाए गए पाठयक्रम के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी के मूल्यांकन के बाद उसके द्वारा अर्जित दक्षताओं को स्किल पासबुक में भरा जाएगा।

उसके बाद 5 प्रतिशत स्किल पासबुक की जांच स्कूल मुखिया, एबीआरसी, बीआरपी व ईएसएचएम द्वारा की जाएगी। स्किल पासबुक का इंतजाम संबंधित डीईईओ द्वारा करवाया जाएगा, जो स्कूल को छात्र संख्या के मुताबिक मिलेगी। इसके लिए डीईईओ को बजट भी उपलब्ध करवाया जाएगा। खास बात यह है कि इस सत्र में पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों को जिन अध्यापकों द्वारा पढ़ाया गया है, अगले सत्र में भी वही इन विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment