मौसम की जानकारी: IMD ने दी लू की चेतावनी, जानिए कब होगी बारिश

By Sahab Ram
On: March 19, 2022 7:01 AM
Follow Us:

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक एम. महापात्रा के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में इस साल दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मार्च के महीने में ही गर्मी 77 सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है. इसके साथ गर्मी का नया ऑल टाइम रिकॉर्ड भी बना सकती है. मार्च में अभी का ऑल टाइम रिकॉर्ड 31 मार्च 1945 के नाम है, जब अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम मेघालय, सौराष्ट्र और कच्छ और विदर्भ में भी गर्मी बढ़ गई है. इस साल 18 मार्च तक ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने पूरे महीने आसमान साफ रहने की भविष्‍यवाणी की है. उनका कहना है कि अभी बारिश के आसार न के बराबर हैं.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

इन राज्यों में बारिश
स्काइमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं और हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटा हो सकती है. 20 और 21 मार्च को बारिश और बढ़ने की संभावना है. लद्दाख के कुछ हिस्सों और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात हो सकता है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment