Viral video: चिंपैंजी ने Pushpa फिल्म के ‘श्रीवल्ली’ गाने पर किया डांस,विडियो वायरल

By Sahab Ram
On: March 30, 2022 11:35 AM
Follow Us:

अल्लू अर्जन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा‘ (Pushpa) जबसे आई है, उसने तहलका मचाकर रखा है। इस फिल्म ने कमाल का बिजनेस किया है और पुष्पाके एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पहचान नेशनल से इंटरनेशनल हो गई है। इस फिल्म के गानों पर लोगों ने जमकर रील्स बनाए और सोशल मीडिया पर शेयर किए। 

This groom celebrated his wedding night 55 times
Ajab Gajab: इस दूल्हे ने 55 बार मनाई सुहागरात, कुंवारे जवाई राजा के नाम से था मशहूर, जाने पूरी खबर

चिंपैंजी ने किया श्रीवल्ली‘ गाने पर डांस

इस गाने का बुखार एक चिंपैंजी पर चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। चिंपैंजी ने श्रीवल्लीगाने पर डांस कर सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। चिंपैंजी का वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।  वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि चिंपैंजी श्रीवल्लीगाने पर अल्लू अर्जुन का स्टाइल मारता नजर आ रहा है। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 20 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 11 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है। वीडियो को dinesh_adhi नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं। 

Latest Tiger Update : सरिस्का टाइगर रिजर्व एसटी 2303 टाइगर से जुड़ी जानकारी, इतने दिन Tiger कहाँ रहा !

क्या है विडियो में

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चिड़ियाघर में चिंपैंजी चलता हुआ आ रहा होता है, तभी वहां पर श्रीवल्ली गाना बजने लगता है। इसके बाद चिंपैंजी अल्लू अर्जुन का स्टाइल कॉपी करने लगता है और इस गाने में नाचने लगता है। चिंपैंजी खड़े होकर अल्लू अर्जुन के स्टाइल में चलते हुए डांस करता दिखाई देता है। वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। आपने इससे पहले शायद ही किसी चिंपैंजी को डांस करते देखा हो।

Stealing temple: मंदिर में चोरी से पहले चोर ने पढ़ी हनुमान चालीसा, सीसीटीवी आया सामने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment