रेवाड़ी पहुँचे केन्द्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव

By Sahab Ram
On: April 10, 2022 4:21 PM
Follow Us:

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के मौके पर रेवाड़ी में आयोजित किये गए कार्यक्रम में रविवार शाम को केन्द्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव रेवाड़ी पहुंचे. जिस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी और हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह भी शामिल हुए. पत्रकारों से बातचीत करते भूपेन्द्र यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन बड़ा विषय है. जिससे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार काम कर रही है. लेकिन साथ ही जलवायु परिवर्तन के संकट को लेकर विकसित देशों को भी अपनी जिम्मेवारी निभानी चाहिए.

 

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

वहीँ बढ़ती बेरोजगारी के सवाल पर भूपेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार सर्वें करा रही है. रोजगार को लेकर उन्होंने श्रमिकों के पंजीकरण भी किये है और कई ऐसी योजनायें है जो रोजगार के लिए चलाई गई है. वहीँ अहिरवाल से उठी अहीर रजिमेंट की वर्षों पुरानी मांग पर केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कोई जवाब नहीं दिया.  जबकि दुसरे समाज के सांसद भी अहीर रजिमेंट की मांग संसद से उठा चुके है.

 

यहाँ आपको बता दें कि भूपेन्द्र यादव राजस्थान से राज्यसभा सांसद भी है. लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण हरियाणा, जिसे अहिरवाल का क्षेत्र कहा जाता है. वहां उनकी सक्रियता बढ़ी है. इस इलाके में उनकी सक्रियता बढ़ने के पिछे राजनितिक जानकार मानते है कि केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के कद को किसी तरह से इस इलाके में छोटा करना है. क्योंकि अहिरवाल में राव इन्द्रजीत सिंह अकेले ऐसे नेता है जो मजबूत पकड़ रखते है. हालाँकि दक्षिण हरियाणा में बीजेपी की गुटबाजी पर भूपेंदर यादव ने कहा है कि पार्टी एक है.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि हम जितने लोग राजनीति में आयें है हमें राजनीति विरासत में मिली है. लेकिन केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव का कोई राजनितिक परिवार नहीं था. वो अपनी मेहनत पर यहाँ पहुंचे है. उन्होंने कहा की अहिरवाल में वर्षो बाद किसी को केंद्र में कैबिनेट का दर्जा मिला है. इसलिए अहिरवाल इनकी तरफ आस आस लगायें बैठा है कि हमारे इलाके का विकास होगा. 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment