ससुर को जहर देकर उसकी हत्या करने के मामले में दामाद सहित दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 20, 2022 11:45 AM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि 17 मार्च को अलवर के गांव डाबडवास निवासी रविंद्र कुमार ने अपनी शिकायत में बतलाया था कि 15 अप्रैल 2022 को रात्रि समय करीब 10/11 बजे मेरे फोन पर फोन आया। जिसने मेरे से एक पुलिसकर्मी द्वारा मेरे पिता से बात कराई। मेरे पिता ने मेरे को बताया कि अनिल व एक व्यक्ति और जिसने मेरे को जहर पिला दिया है, तुम जल्दी से आ जाओ। जिस पर मैं अलवर से ट्रैन द्वारा रेवाडी आया और रेवाडी से कुंड आया तो पता लगा कि उसके पिता नंदराम को रोहतक PGI में रेफर कर दिया है। जब वह रोहतक PGI गया वहां जाकर देखा कि मेरे पिता की मृत्यु हो चुकी है और शव पोस्टमार्टम के लिए रखा हुआ है।

 

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

शिकायत में रविंद्र ने आरोप लगाया था कि मेरे पिता को अनिल निवासी तलवाना जो मेरा बहनोई है तथा उसके साथ एक अन्य व्यक्ति देशराज निवासी कायसा ने जहर देकर गिरा दिया। जिस कारण मेरे पिता की मृत्यु हो गई। अनिल ने मेरे पिता से धोखे से जमीन की रजिस्ट्री मेरी बहन के नाम करवा ली थी। जब मेरे पिता को इस धोखाधडी की जानकारी हुई तो मेरे पिता ने मेरे बहनोई अनिल से जमीन वापिस रजिस्ट्री कराने को कहा था। अनिल ने कहा कि एक दिन आपकी जमीन वापिस रजिस्ट्री करवा दुंगा और अब दिनांक 15 अप्रैल 2022 को षडयन्त्र रचकर मेरे पिता को हमारे गांव से यह कहकर ले गये कि तुम्हारी जमीन कि रजिस्ट्री तुम्हारे नाम करा देंगे। अनिल व देशराज ने उसके पिता को जहर देकर मार दिया।

khol thana

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

खोल थाना पुलिस रविंद्र की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार की शाम दोनों आरोपी अनिल व देशराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को आज अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment