श्रम कार्ड बनवाने की कल लास्ट डेट, जल्द करें आवेदन

By Sahab Ram
On: January 14, 2022 1:55 PM
Follow Us:

श्रम कार्ड बनवाने की कल लास्ट डेट, जल्द करें आवेदन

श्रमिकों व असंगठित कामगारों के लिए ई-श्रमिक कार्ड ( श्रम कार्ड ) बनाने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक है। जिला में असंगठित क्षेत्र के जो श्रमिक पंजीकरण अभियान में रजिस्ट्रेशन करवाने से वंचित है, वे श्रमिक 15 जनवरी तक ई-श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि अभियान के तहत असंगठित कामगारों का राष्ट्रीय स्तर पर डेटा एकत्र करने के लिए पंजीकरण किया जा रहा है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

 

इसके लिए सभी असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले नागरिकों के ई-श्रमिक कार्ड बनाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत मनरेगा, मिड डे मील, आशा, आंगनवाड़ी वर्कर, रेहड़ी-फड़ी वाले, दूध बेचने वाले, मछुवारे, प्रवासी मजदूर, दुकानदारों व अन्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अपना कार्ड बनवा सकते है। यह कार्ड ऐसे सभी क्षेत्रों में काम करने वाले नागरिकों के बन सकते हैं जिनका कहीं ईपीएफ व पीएफ आदि न कटता हो तथा वे आयकर दाता न हो। ऐसे पात्र श्रमिक अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर 15 जनवरी तक अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

उन्होंने बताया कि ई-श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्डधारक के परिजनों को दुर्घटना में हुई मौत अथवा स्थाई रूप से विकलांग होने पर 2 लाख रुपए तथा आंशिक रूप से विकलांग होने पर एक लाख का अनुदान दिया जाता है। पंजीकरण के लिए ई-श्रमिक कार्ड बनवाने के लिए कामगार की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कामगार स्वयं भी ई-श्रम डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण कर सकते हैं।

इसके अलावा नजदीकी सीएससी सेवा केंद्रों पर भी जाकर मुफ्त में पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि असंगठित कामगारों के ई-श्रमिक कार्ड पूरे भारत में स्वीकार्य होगा। पीएमएसबीवाई के तहत दुर्घटना बीमा कवरेज मिलेगा तथा विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा लाभों का वितरण ई-श्रमिक कार्ड के द्वारा किया जाएगा। आपदा या महामारी जैसी कठिन परिस्थितियों में केंद्र व राज्य सरकारों से मदद प्राप्त करने में आसानी होगी।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment