रेवाड़ी की आज दिनभर की ख़बरें

By Sahab Ram
On: May 7, 2022 11:55 AM
Follow Us:

किशनगढ़ बालावास में हत्या का मामला

सबसे पहली ख़बर किशनगढ़ बालावास गाँव से आई , जहाँ रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रेक से लगते गढ्डे में एक शख्स का शव पड़ा हुआ है. सुचना के बाद जीआरपी और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव की शिनाख्त गाँव बालावास अहीर निवासी राजेश के रूप में हुई है.

पुलिस की शुरूआती जाँच में ये हत्या का मामला लग रहा है. क्योंकि मृतक के सिर में गहरी चोट है और पास खून से सना पत्थर पड़ा हुआ था.  मृतक के बेटे ने बताया कि उसका पिता कल शाम को घर से गया था. सुबह सूचना मिली की पिता का शव पड़ा हुआ है. परिजनों ने किसी पर हत्या का संदेह भी नहीं जताया है. वहीँ पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.

धारूहेड़ा ओद्योगिक कस्बे में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव

वहीँ दूसरी ख़बर धारूहेड़ा ओद्योगिक कस्बे से है. जहाँ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. मृतक के चेहरे पर चोट के निशान है. जिससे ये मामला भी हत्या की वारदात से जुड़ा हुआ लगता है. जानकारी के मुताबिक धारूहेड़ा के सेक्टर-6 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि धारूहेड़ा के सोहना रोड स्थित महेश्वरी की सीमा में शबनम नर्सरी के पीछे खेतों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक के चेहरे पर कई जगह निशान मिले। उसके होंठ, आंखों पर चोट के निशान थे। उसकी जेब से कोई ऐसे कागज नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस मामले में भी शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है.

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

ग्रह मंत्री अमित शाह के पीएसओ के घर चोरी

वहीँ अगली ख़बर चोरी की वारदात की है. चोरों ने ग्रह मंत्री अमित शाह के पीएसओ के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. यहाँ से चोर गहन और कैश चोरी करके फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी जिले के गांव चिल्हड़ निवासी नरेन्द्र यादव दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। वह गृहमंत्री अमित शाह के PSO हैं। शुक्रवार रात चोर उनके घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी संदूक का ताला तोड़कर गहने और कैश चोरी करके ले गए। चोरों ने पड़ोस में रहने वाले नरेन्द्र के चाचा दयानंद यादव के घर को भी निशाना बनाया।

चाचा के घर से करीब 5 लाख रुपए के गहने और 1.75 लाख कैश चोरी हुआ है। दयानंद यादव BSF से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। शनिवार सुबह घर का सारा सामान बिखरा हुआ देखकर सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घर से चोरों द्वारा छोड़े गए चाकू को बरामद किया है।

50 हजार रूपए की ठगी का मामला 

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

इसके आलावा एक 50 हजार रूपए की ठगी करने का मामला भी सामने आया है. जहाँ शातिर ठग ने एक व्यक्ति के मोबाईल फोन में एनी डेस्क एप डाउनलोड कराया और फिर 50 हजार रूपए खाते से साफ़ कर दिए. धारूहेड़ा की विशाल कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने शुक्रवार को IRCTC के जरिए नई दिल्ली से उड़ीसा तक ट्रेन की 3 टिकट बुक कराई थी । उसके खाते से 10 हजार 269 रुपए तो कट गए, लेकिन टिकट बुक नहीं हुई।

जिसके  बाद उसने पैसे रिफंड कराने के लिए गूगल से हेल्पलाइन नंबर सर्च किएलेकिन वो नंबर शातिर ठग का निकला। शातिर ने रिफंड एप्लिकेशन नंबर पूछने के बाद राजेश के मोबाइल पर एनिडेस्क ऐप डाउनलोड कराई और फिर 3 बार में उसके खाते से 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए।

यहाँ आपको बता दें कि बार बार जागरूकता के लिए बताया जा रहा है कि गूगल सर्च में आये सभी नम्बर सही नहीं होते है. और एनी डेस्क मोबाइल एप डाउनलोड करने का मतलब है कि आपने अपने फोन का पूरा एक्सेस ठग का दे दिया है. इसलिए ठगी वारदातों से बचने के लिए सतर्क रहें.

अज्ञात वाहन ने मारी बलेनो गाड़ी को टक्कर

वहीँ अगली ख़बर सड़क हादसों की है. रेवाड़ी जिले में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए, जिसमें दो को हालत नाजुक बनी हुई है. पहला सड़क हादसा गांव टूमना में हुआ, जहाँ अज्ञात वाहन की टक्कर से बलेनो कार पलट गई. हादसे में कार सवार झाड़ौदा निवासी मंजीत की मौत हो गई। शहादतनगर निवासी दुष्यंत के अलावा 3 अन्य लोग घायल हो गए।

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

फ्लाईओवर की दीवार पर अनियंत्रित होकर चढ़ी कार

दूसरा हादसा रेवाड़ी-जैसलमेर हाईवे पर कुंड के पास हुआ है. जहाँ फ्लाईओवर की दीवार पर अनियंत्रित होकर कार चढ़ गई.  हादसे में टहना दिपालपुर निवासी सचिन की मौत हो गई, पिछली सीट पर बैठे उसके पिता दिनेश कुमार और उनके ही गांव का चालक नीरज घायल हो गए।

ऑटो ने मारी वृद्ध को टक्कर

वहीँ तीसरा हादसा गढ़ी बोलनी रोड स्थित सेक्टर-3 के पास का है. जहाँ ऑटो ने उड़ीसा के रहने वाले भागीरथी दास को टक्कर मार दी. हादसे में भागीरथ दास की मौत हो गई और ऑटो चालक मौके से फरार हो गया.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment