Today Rashifal 19 January: आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

By Sahab Ram
On: January 19, 2026 7:17 AM
Follow Us:
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ, देखें अपना दैनिक राशिफल

Today Rashifal 19 January: आज 19 जनवरी का दिन कई राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आज लक्ष्मी जी की कृपा से सभी काम पूरे होंगे। जानिए मेष से लेकर मीन तक का आज का राशिफल कैसा रहने वाला है।

मेष राशि
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोर्ट -कचहरी संबंधित मामलों में विजय मिलेगी। आज आपको नई पहचान मिल सकती है। बिजनेस से जुड़ी समस्या का आज समाधान होगा।

वृष राशि
आज का दिन वृष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने पार्टनर के लिए कोई गिफ्ट लेकर आएंऊगे और अपने रिश्ते में चल रही समस्याओं को भी बातचीत के जरिए दूर करेंगे। आपको सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, इसलिए आप बाहर के खाने पीने से परहेज रखें।

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन होगी जारी, जान लें ये जरूरी खबर

मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए तनाव भरा रहने वाला है। आज बॉस से किसी काम को लेकर डांट खानी पड़ सकती है। जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करना होगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आपका कोई अपना आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिसे लेकर आप लंबे समय से परेशान थे।

कर्क राशि
आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए सुखद रहने वाला है. लेकिन प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में टेंशन बढ़ सकती है। आज भाई से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है। अविवाहित जातकों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। किसी नए घर मकान आदि की खरीदारी करने का आपको मौका मिलेगा, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि

Haryana Weather: हरियाणा में 4 मार्च तक मौसम बना रहेगा शुष्क, फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। स्टूडेंट्स को मनचाहा रिजल्ट मिलने की संभावना है। मौसम का असर सेहत पर देखने को मिल सकता है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती हैं।

तुला राशि
आज का दिन तुला राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज बिना वजह किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कोई निवेश आप थोड़ा सोच समझकर करें और किसी एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही करें। आपको आज कोई साइड इनकम भी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है। आज किसी भी काम में लापरवाही करना आपको महंगा पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से उनके लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं।

धनु राशि
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा रहने वाला है। आप किसी नए घर की खरीदारी की यदि योजना बना रहे थे, तो आपको उसमें जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप यदि ऑनलाइन काम करते हैं, तो उसमें पूरी समझदारी से ही आगे बढ़े। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

Haryana: हरियाणा के 111 गांवों में बनेंगी स्मार्ट गलियां, इतनी राशि होगी खर्च

मकर राशि
आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आज किसी तकनीकी समस्या के कारण आपके काम में रुकावट आएंगी। आपकी जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, जिससे आपको टेंशन भी होगी। आप अपने तनाव को कम करने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।

कुंभ राशि
आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है. लंबे समय से अटके हुए काम पुरे होंगे। आज के दिन इन राशि वालों की आय में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में आपको अपने ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रूपयो का इंतजाम भी कर सकते हैं।

मीन राशि
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। काम से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। संतान की नौकरी को लेकर आपको भाग दौड़ हो सकती है। किसी सरकारी काम में पूरा होने में समस्या आएगी। आप अपने घर के रिनोवेशन के काम को लेकर भी प्लानिंग करेंगे, जिसमें खर्चा भी अधिक होगा।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment