जनवरी 2023 सत्र के लिए देहरादून राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में दाखिला का आज अन्तिम दिन

By Sahab Ram
On: April 24, 2022 11:25 AM
Follow Us:

 

डीसी ने बताया कि आरआईएमसी देहरादून में दाखिले के लिए आवेदन पत्र ,विवरण पत्रिका व पुराने प्रश्न पत्र के एक सेट के लिए सामान्य जाति के उम्मीदवार को 600 रुपये व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवार को 555 रुपये का भुगतान करना होगा। भुगतान के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए गए हैं। ऑनलाइन भुगतान के लिए आवेदनकर्ता को  http://www.rimc.gov.in पर विजिट करना होगा। वहीं ऑफलाइन माध्यम से भुगतान करने वाले आवेदक को कमांडेंट राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून के नाम से डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज, गढ़ी कैंट, देहरादून, उत्तराखंड के पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा भेजना होगा। आवेदक को अपना पत्र व्यवहार का पूरा पता हस्तलिखित रूप से अंग्रेजी में पोस्टल पिन कोड और फोन नंबर के साथ लिखकर भिजवाना होगा।
 

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए जाति प्रमाण पत्र की सत्यापित छायाप्रति भेजना अनिवार्य है। आवेदन भेजने से संबंधित जानकारी विवरण पुस्तिका में प्रदान की गई है। वहीं राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज से प्राप्त आवेदन पत्र ही मान्य होंगे, बाजार से मिलने वाले या फोटो कॉपी किए गए अथवा बिना होलोग्राम के आवेदन पत्र की मान्यता नहीं होगी। आगामी 04 जून को होने वाली लिखित परीक्षा में अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान  विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा के प्रत्येक विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ही बौद्धिक ज्ञान व व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार में बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के स्थान, समय की सूचना सितंबर 2022 के पहले सप्ताह में दी जाएगी।
 

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

डीसी ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु एक जनवरी 2023 को 11 वर्ष छह माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 2 जनवरी 2010 से पहले और एक जुलाई 2011 के बाद का नहीं होना चाहिए। प्रवेश के समय अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा सात में अध्ययनरत या कक्षा सात उत्तीर्ण कर चुका हो। आवेदक को अपने आवेदन पत्र के साथ दो पासपोर्ट आकार की फोटो,जन्म प्रमाण पत्र (नगर निगम, ग्राम पंचायत से), जाति प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य की ओर से प्रमाणित वर्तमान कक्षा में अध्ययन का मूल रूप से फोटो सत्यापित प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। साथ ही आवेदक को आवेदन पत्र के साथ उम्मीदवार का आधार कार्ड जमा करवाना अनिवार्य है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment