जमीनी विवाद में ट्रेक्टर चढ़ाकर हत्या का प्रयास करने वाले तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

By Sahab Ram
On: June 27, 2021 11:07 AM
Follow Us:

जमीनी विवाद में ट्रेक्टर चढ़ाकर हत्या का प्रयास करने वाले तीन चढ़े पुलिस के हत्थे |

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

थाना जाटूसाना पुलिस ने जमीनी विवाद मे लाठी डंडो से हमला करने व टैक्टर चढाकर हत्या का प्रयास करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिले गांव लाला निवासी संजय, अंकुश व अरुण के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रभाती लाल निवासी गाँव सुमा खेडा ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि गत 30 मई को उनके खेत में गाँव लाला निवासी संजय अपने सेंकडों लडको को साथ लेकर हमारे खेत में जबदस्ती अवैध कब्जा करने के लिए आया। जब हमें इसकी सुचना मिली तो वो अपने परिवार के साथ अपने खेत पहुंचा और उसे खेत जोतने से मना किया। संजय ट्रेक्टर चला रहा था और उसने हमारे ऊपर ट्रैक्टर चढाकर मारने का प्रयास किया।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

उसके बाद उसके साथ आये लड़कों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया जिससे मुझे व मेरे परिवार के पतराम, उदयवीर, धर्मबीर, कृष्णा, सुमन, लक्ष्मण, हरभेजी व  प्रभाती को गंभीर चोटे आई। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके तीन आरोपी संजय पुत्र रतन सिंह, अंकुश पुत्र अशोक व सुरेन्द्र निवासी गाँव लाला थाना जाटूसाना जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किये गए ट्रेकटर को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।     

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment