
WhatsApp की पेमेंट सर्विस भारत में पिछले कई सालों से काम कर रही है। अपनी पेमेंट सर्विस को मजेदार बनाने के लिए कंपनी ने एक नया पेमेंट बैकग्राउंड फीचर पेश किया है। इस नए फीचर की मदद से आप यदि किसी को बर्थडे पर शुभकामना दे रहे हैं तो नए पेमेंट बैकग्राउंड में इस्तेमाल करके उसे कुछ खास अहसास करा सकते हैं। नए फीचर का अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए आ गया है।
रक्षाबंधन के मौके पर पैसे भेज रहे हैं तो आप बैकग्राउंड इमेज के तौर पर रक्षाबंधन का थीम चुन सकते हैं। इसके अलावा WhatsApp ने जन्मदिन, पार्टी, छुट्टियों समेत कुल 7 बैकग्राउंड जोड़े हैं जिनका इस्तेमाल आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं।
https://www.amarujala.com/technology/mobile-apps/whatsapp-introduces-payments-backgrounds-here-how-to-use
यदि आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो व्हाट्सएप एप में सेंड पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद स्क्रीन पर बैकग्राउंड आईकन पर टैप करके और फिर पेमेंट बैकग्राउंड का चयन करें। टैप करने के बाद आपको कई तरह के विकल्प दिखेंगे जिनमें से आप किसी एक को चुन सकते हैं। बैकग्राउंड के साथ आप कोई नोट भी लिख सकते हैं। पेमेंट होने के बाद जिसे पेमेंट प्राप्त हुआ है उसे भी आपका पेमेंट थीम दिखेगा।
बता दें कि व्हाट्सएप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर के आने के बाद व्हाट्सएप यूजर्स की प्रोफाइल पर टैप करके स्टेटस देखा जाएगा। नए फीचर के आने के बाद पहले से मौजूद स्टेटस सेक्शन को हटाया जा सकता है।




