चोर ने शोरूम में घुसने के लिए बनाई 5 फीट की सुरंग, 50 लाख के मोबाइल फोन और नकदी की चोरी

By Sahab Ram
On: April 6, 2022 6:19 AM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार हाली कॉलोनी निवासी फैजान ने बताया है कि उसने छोटू राम चौक पर मोबाइल की दुकान खोल रखी है. उसके पास दुकान में तीन नौकर काम करते हैं. दो दिन पहले ही वह दिल्ली से लगभग 50 लाख रुपये के मोबाइल लेकर आया था. उसने मोबाइल का विज्ञापन करने के लिए अपने व्हाट्सअप स्टेट्स पर भी मोबाइल की फोटो लगा दी थी. दो दिन में उसने सवा लाख रुपये के तीन मोबाइल बेचे थे.

सोमवार रात नौ बजे वो दुकान बंद करके घर चले गए थे. मंगलवार सुबह दुकान पर आकर देखा तो लगभग सभी मोबाइल चोरी थे.उसने देखा कि दुकान की दीवार के नीचे एक सुरंग बनी थी. चोरो द्वारा सुरंग को नाले से खोदकर दुकान के अंदर निकाला गया था. जब उसने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक युवक मंगलवार सुबह 3:18 बजे दुकान में घुसा था. चोर ने अंदर घुसकर गमछे से अपना मुंह बांधा फिर दुकान से मोबाइल चोरी किए.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

दुकान में चोरी करता हुआ चोर

चोरों ने दुकान से 50 लाख के 80 मोबाइल व गल्ले से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए. इतना ही नही चोर दुकान से बिल बुक व रजिस्टर भी चोरी कर ले गए. चोर ने दुकान से सिर्फ नए मोबाइल व रिपेयरिंग के लिए आए बड़े मोबाइल ही चोरी किए हैं. चोर ने दुकान से 50 हजार रुपये के रिपयेरिंग के लिए आए मोबाइल भी चोरी कर लिए.दुकान में रखे की पैड वाले सभी मोबाइल को वहीं छोड़ दिया गया. उन्हें शक है कि एक चोर दुकान के बाहर भी खड़ा था. अब पुलिस मामले की जांच जुटी है.

व्हाट्सएप स्टेट्स देखकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम
दुकान मालिक फैजान ने बताया कि जैसे ही चोर ने दुकान में घुसपैठ की वह दीवार की ओर मुंह करके खड़ा हो गया. उसने पहले मुंह पर गमछा लपेटा और फिर कैमरों की ओर देखा. चोर को पता था कि दुकान में कहां-कहां कैमरे हैं. उन्हें शक है कि उसके व्हाट्सएप पर स्टेट्स देखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस ने दुकानदार के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से मामले की जांच चल रही है.जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा. – जाकिर हुसैन, एसएचओ किला थाना पुलिस

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment