Haryana Board Exam: 5वीं और 8वीं की नही होगी बोर्ड की परीक्षा

By Sahab Ram
On: February 21, 2022 10:43 AM
Follow Us:

Haryana Board Exam: 5वीं और 8वीं की नही होगी बोर्ड की परीक्षा

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार ने इस साल पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं को बोर्ड द्वारा नहीं लिया जाएगा। इसके बारे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि कोविड-19 के कारण बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाई इसलिए फिलहाल एक साल के लिए बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। उन्होंने कहा कि ‘5वीं, 8वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा कराने का फैसला फिलहाल सीबीएसई एवं हरियाणा बोर्ड दोनों की तरफ से स्थगित कर दिया गया है.

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

हरियाणा सरकार की ओर से इस साल स्कूलों को अपने स्तर पर ही परीक्षा लेने की इजाजत दी गई है. हरियाणा सरकार की ओर से 10वीं और 12वीं के एग्जाम पर स्थिति साफ नहीं की गई है. अभी तक यह साफ नहीं है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए इस बार स्टूडेंट्स को ऑनलाइन एग्जाम देने का मौका मिलेगा या नहीं.

Haryana Board Exam: 5वीं और 8वीं की नही होगी बोर्ड की परीक्षा

सीएम ने कहा मुद्दे पर 25 फरवरी को बैठक बुलाई थी लेकिन अभी अगर बैठक बुलाए जाने की जरूरत होगी तो बैठक करेंगे लेकिन फ़िलहाल बोर्ड की परीक्षा नहीं करवाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल (Kanwar Pal) ने भी कहा था कि प्रदेश के स्कूलो में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे बच्चों के बोर्ड एग्जाम (Board exam) के लिए पुनर्विचार किया जाएगा।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल से गुहार लगाई थी कि इस साल एकदम से साल के अंत में ऐसे बोर्ड की परीक्षा लेना ठीक नहीं है, अगर आप अगले सत्र के शुरू में ही घोषणा कर देंगे की आठवीं कक्षा का बोर्ड का एग्जाम होगा तो हम इस पर कोई आपत्ति नहीं है हम उस निर्णय का स्वागत करेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment