फिर बढ़े दूध, पेट्रोल- डीजल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, जानिये क्या है नई कीमतें

By Sahab Ram
On: March 23, 2022 9:54 AM
Follow Us:

आम लोगों की जेब पर फिर से महंगाई की मार पड़ी है. आपको बता दे कि एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है. बता दे कि अबकी बार सिलेंडर 50 रूपये महंगा हुआ है. वहीं घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल से लेकर दूध के दामों में भी वृद्धि की गई है. नई कीमत कल से लागू हो चुकी है.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

LPG सिलेंडर के नए रेट

आपको बता दे कि पिछली बार घरेलू LPG सिलेंडर के रेट 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ाई गए थे. कल से दिल्ली में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कीमत 899.50 रूपये से बढ़कर 949.50 रूपये कर दी गई है. यदि आप मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर खरीदेंगे तो आपको 949.50 रूपये देने होंगे और कोलकाता में खरीदते हैं तो आपको 976 रूपये खर्च करने होंगे, पहले घरेलू सिलेंडर कीमत यहां 926 रूपये थी. वहीं चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 915.50 रूपये से बढ़कर 965.50 रूपये हो गई. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 938.5 रूपये से बढ़कर 987.5 रूपये हो गई. बिहार के पटना में एलपीजी सिलेंडर के लिए 1039.5 रूपये खर्च करने होंगे, जो पहले 998 रूपये थे.

Russian Ukraine War :पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के आसार

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

डीजल और पेट्रोल के रेट

अब डीजल और पेट्रोल के दामों में भी लंबे समय के बाद एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि डीजल और पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 80 पैसे की वृद्धि की गई है. बढ़ी हुई कीमतें कल यानि मंगलवार से लागू हो चुकी है. थोक उपभोक्ताओं के लिए डीजल के दाम बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है, अचानक तेल की कीमतें बढ़ाई गई, जिस वजह से सीधे 25 रूपये का इजाफा किया गया है. दिल्ली में थोक उपभोक्ताओं को डीजल 115 रूपये प्रति लीटर की क़ीमत से बेचा जा रहा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि क्रूड ऑयल के महंगा होने की वजह से की गई है. मौजूदा पेट्रोल डीजल की कीमतें तब की है, ज़ब क्रूड आयल $80 प्रति बैरल के करीब था. क्रूड ऑयल की कीमत गिरावट के बाद भी $100 प्रति बैरल है.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment