गांव बुडानी के शिवमन्दिर से चोरी के मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 25, 2021 11:54 AM
Follow Us:

गांव बुडानी के शिवमन्दिर से चोरी के मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार

थाना धारूहेड़ा के अन्तर्गत स्थित मीरपुर चौकी पुलिस ने गांव बुडानी के शिव मन्दिर से चोरी करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान गाँव रामगढ निवासी नितिन उर्फ भूति व राजेश के रुप मे हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता ने बतलाया की शिकायतकर्ता खजान सिंह निवासी गांव बुडानी ने अपनी पुलिस मे दी हुई शिकायत मे बताया  की मैं खजान सिंह पुत्र धर्मचंद गांव बुडानी जिला रेवाड़ी का रहने वाला हूं व गांव का पहले सरपंच रह चुका हूं  गत 24 सितम्बर को सुबह 7 बजे मैं मंदिर में गया तो मंदिर के कमरे का दरवाजा खुला हुआ था तथा मैंने सामान को चैक किया तो मंदिर के कमरे में रखी पीतल की तामडी व मंदिर का सामान नहीं मिला जो दिनांक 23 सितम्बर को रात 10 बजे रामगढ़ गांव के नितेश उर्फ भूति व राजेश हमारे गांव के मंदिर में आए थे तो मुझे शक है कि यह सामान इन्होंने ही चोरी किया है।

पुलिस ने शिकायतकर्ता कि शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने जांच मे त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त दोनो आरोपियो नितिन उर्फ भूति  तथा राजेश निवासी रामगढ थाना सदर रेवाड़ी को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से मन्दिर से चोरी की हुई पीतल की तामडी बरामद कर ली है। आरोपियो को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment