पति का सिर काट मंदिर में रख आई महिला, जानिए पूरा मामला

By Sahab Ram
On: March 13, 2022 6:05 AM
Follow Us:

अभी हत्या का कारण साफ नही

खोवई के पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने कहा कि हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. दंपति के बड़े बेटे ने कहा कि उनकी मां हाल ही में एक मनोवैज्ञानिक बीमारी से ग्रसित हो गई हैं. उनका एक स्थानीय तांत्रिक द्वारा इलाज किया गया था. जिले के इंदिरा कॉलोनी गांव स्थित आवास से 42 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह वहां अपने पति रवींद्र तांती और 2 नाबालिग बेटों के साथ रह रही थी. रवींद्र एक दिहाड़ी मजदूर था.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

रात को पहले खाया चिकन

महिला के बड़े बेटे ने कहा कि मेरी मां हमेशा शाकाहारी रही है, लेकिन कल रात उन्होंने चिकन खाया था. हम सब सो गए थे. अचानक मैं उठा और देखा कि मेरे पिता का सिर काट दिया गया था. मेरी मां को खून से लथपथ दाव (एक धारदार हथियार) के साथ खड़ा देखकर मैं चौंक गया. जब हमने शोर मचाया, तो वह कमरे से बाहर निकली और मेरे पिता का सिर हमारे मंदिर में रख दिया.

शव को किया बरामद

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

एसपी ने बताया कि इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में कैद कर लिया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है और महिला को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है और सबूत जुटाए हैं. आरोपी की मानसिक बीमारी के बारे में चक्रवर्ती ने कहा कि वह डॉक्टर की रिपोर्ट के बिना उस पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment