गौरक्षा दल के सदस्यों ने बैल से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा

By Sahab Ram
On: September 25, 2021 7:34 AM
Follow Us:

गौरक्षा दल के सदस्यों ने बैल से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा

मिली जानकारी के अनुसार गौरक्षा दल के सदस्य रेवाड़ी निवासी गौरव को शनिवार सुबह पांच बजे सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर राजस्थान से धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास होते हुए एक पिकअप गाड़ी में ठूंस-ठूंस कर क्रूरता से बैलों को ले जा रहे हैं।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

उसके बाद गौरव अपने साथी मोहित, अश्वनी, अक्षय, नवीन व टिंकू के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार होकर नंदरामपुर बास पहुंचा। यहां पिकअप गाड़ी को रोकने के प्रयास किया तो तस्करों ने उनपर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और तेज गति से आगे की तरफ भाग गए। गौरक्षा दल ने तस्करों का पीछा किया और फिर थोड़ी दूर आगे चलते ही पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया।

गौरक्षा दल के सदस्य गौरव ने बताया कि तस्करों ने निर्ममता से 4 बैल ठूंस-ठूंस कर पिकअप में डाले हुए थे। किसी को शक ना हो इसलिए पिकअप के पीछे लोहे की जाली लगाई हुई थी। साथ ही बैलों  के उपर सब्जी वाले कैरेट डाले हुए थे। पकड़ में आया एक तस्कर नूंह जिले के बड़मा अलीमुद्दीन निवासी आसम है, जबकि दूसरा पप्पल राजस्थान के अलवर का रहने वाला हैं। पिकअप से चारों बेल को आजाद करा दिया गया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

वहीं दोनों आरोपियों को धारूहेड़ा थाना पुलिस को सौंपकर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। गौरक्षा दल के अनुसार आरोपी शायद राजस्थान से ही बेल को उठाकर लाये थे और गोकशी के लिए लेकर जा रहे थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment