एक परिवार की आय परिवार पहचान पत्र में हुई 9 करोड़ रुपए

By Sahab Ram
On: February 1, 2022 2:43 PM
Follow Us:

एक परिवार की आय परिवार पहचान पत्र में हुई 9 करोड़ रुपए

हरियाणा में परिवार पहचान पत्र के द्वारा परिवारों का डाटा इकट्ठा करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा सकें. लेकिन अब ये परिवार पहचान पत्र वाकई कई लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है. यह हम इस वजह से कह रहे है क्योंकि इसमें कुछ गलतियाँ है जैसे किसी की उम्र, इनकम गलत डाली हुई है. अब ऐसा ही मामला करनाल से सामने आया है जिसमें एक छात्रा के परिवार की इन्कम को 9 करोड़ कर दिया गया है जिससे अब छात्रा को नौकरी के लिए आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

 परिवार की इनकम हुई 9 करोड़ रूपये

दरअसल करनाल से एक मामला सामने आया है जिसमें एक छात्रा के परिवार की आय 9 करोड़ रूपये हो गई। उंचा समाना गाँव की रहने वाली सोमन नौकरी के लिए आवेदन कर रही थी लेकिन जब उन्होंने पोर्टल खोला तो उन्हें अपने परिवार की आय 9 करोड़ शो हो गई। सोमन ने बताया कि उनकी आय 1 लाख 36 हज़ार थी और उन्होंने कभी इसे नहीं बदलवाया है। हालांकि इसके बाद वे कई सीएससी केन्द्रों में भी गईं लेकिन उन्हें एडीसी के पास भेज दिया गया। लेकिन एडीसी कार्यालय में उन्हें कहा गया कि आय ठीक होने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है तब सोमन ने इस समस्या को डीसी निशांत यादव को बताया और उनसे इस समस्या का समाधान करने की भी अपील की।

एक परिवार की आय परिवार पहचान पत्र में हुई 9 करोड़ रुपए

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

 नहीं मिली स्कॉलरशिप

नीलोखेड़ी निवासी मानी देवी को भी उम्र से संबन्धित समस्या आई। दरअसल परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड और वोटर कार्ड में मानी देवी की जन्मतिथि 1956 थी लेकिन जब वे बुढ़ापा पेंशन के लिए सीएससी गईं तो वहाँ परिवार पहचान पत्र में उनकी उम्र 1963 मिली जिसके बाद वे भी पेंशन के लिए आवेदन नहीं कर पाईं। निशा रानी के मुताबिक उन्हें भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना था लेकिन परिवार पहचान पत्र में उनका नंबर ही गलत था। निशा का कहना है कि उन्होंने सही सही दर्ज कराया था। निशा कई बार शिकायत भी कर चुकी हैं लेकिन उनकी परेशानी हल नहीं हो पाई है। एडीसी कार्यालय ने निशा से कहा कि रजिस्टर नंबर पर आया ओटीपी जब तक नहीं बताया जाएगा तब तक ये नंबर बदला नहीं जा सकता।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment