रेवाड़ी – शादी में कुछ अलग करने के लिए हेलीकॉप्टर में दुल्हन लेकर वापिस लौटा दूल्हा

By Sahab Ram
On: February 11, 2023 4:13 PM
Follow Us:

बता दें कि दिल्ली रोड़ स्थित गाँव मुंडिया खेड़ा का रहने वाला दीपक कुमार सॉफ्टवेयर डेवलपर है और उसके पिता इन्डियन नेवी में तैनात है. सगाई होने के बाद दीपक ने कुछ अलग अंदाज में शादी करने की इच्छा जताई थी. जिसके बाद पिता ने तय किया कि बेटे की बारात वो हेलीकॉप्टर से लेकर जायेंगे और दुल्हन को हेलीकॉप्टर में ही लेकर आयेंगे.

दीपक की शादी दिल्ली रोड़ स्थित गाँव खरखड़ा निवासी विनती के साथ हुई है. दोनों गाँव के बीच करीबन दस किलोमीटर की दूरी है. लेकिन कुछ मिनटों की दूरी को तय करने के लिये दुल्हे और परिवार को घंटों इन्तजार भी करना पड़ गया.  शुक्रवार को हेलीकॉप्टर का समय तीन बजे का था इसलिए जल्दी घुडचडी निकालकर बारात खरखडा गाँव पहुँच गई.

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

जहाँ रात में शादी की सभी रस्मे पूरी की गई. जिसके बाद दूसरें दिन सुबह से इंतजार करते-करते हेलीकॉप्टर दोपहर एक बजे पहुँचा. दुल्हे दीपक ने कहा कि काफी इंतजार करना पड़ा लेकिन वो और उनका परिवार काफी खुश है. क्योंकि दोनों गांवों में पहले कभी हेलीकॉप्टर से बारात नहीं आई.

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now