Jammu and Kashmir Tour: IGU में कश्मीर अध्ययन यात्रा करके लौटे विद्यार्थियों को किया सम्मानित

By Sahab Ram
On: March 31, 2023 6:24 PM
Follow Us:

Jammu and Kashmir Tour: हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद एवं इंडियन मीडिया सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में जम्मू और कश्मीर का अध्ययन (jammu and kashmir tour) दौरा हुआ जिसमें 25 छात्राएँ, 13 छात्र और साथ ही प्रदेश के 7 वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे जिसका उद्देश्य धारा 370 और 35A के हटने के बाद कश्मीर के हालात जानना था।

अध्ययन यात्रा के दौरान इन जिलो का किया अध्ययन

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी की ओर से भी छात्र-छात्राएं अध्ययन यात्रा में शामिल हुए। इंडियन मीडिया सेंटर के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में छात्रों ने ऋषि कश्यप की भूमि को जाना। छात्रों ने अध्ययन यात्रा के दौरान जम्मू, श्रीनगर, वेरीनाग, अनंतनाग आदि ज़िलों का अध्ययन कर लोगों के मन की बातों को जाना।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

धारा 370 हटने के बाद बंद नहीं हुई दुकानें

सामान्य लोगों, राजनीतिक, पर्यावरण विशेषज्ञ, छात्र-छात्राओं, दुकानदारों से बात करने से ज्ञात हुआ कि कश्मीर अब शांति की ओर अग्रसर है। छात्रों ने विभिन्न पर्यटक स्थलों पर अध्ययन करके जाना कि धारा 370 हटने के बाद पर्यटकों (jammu and kashmir tour) की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों से बातचीत के दौरान ज्ञात हुआ कि जो दुकानें हड़ताल की वजह से साल में दो महीने ही खुल पाती थी अब धारा 370 हटने के बाद एक दिन भी बंद नहीं हुई, साथ ही बच्चे अब बिना किसी परेशानियों के स्कूल जाने लगे है।

घाटी में थियेटर एवं सिनेमा के पैदा हुए नए अवसर

देशप्रेम की भावना में भी कोई कमी नहीं है। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद घाटी में थियेटर एवं सिनेमा के नये अवसर पैदा हुए जिसमें एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के छात्र भी शामिल रहे, खेल-कूद में भी प्रदेश के लिए नये अवसर आ रहे है और साथ ही लोगों के बीच अब किसी भी नकारात्मकता का ख़ौफ़ नहीं है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

हरियाणा का नेतृत्व कर रहे 45 छात्रों का जम्मू और कश्मीर के लोगों ने हृदय से स्वागत किया, साथ ही 50 लड़कियों के समूह का भविष्य में हरियाणा अध्ययन के लिए भेजने की बात कही। वहां के स्थानीय लोगो के प्रशासन और सेना के बारे में काफी सकारात्मक विचार रहे। दौरे (jammu and kashmir tour) से लौटे छात्रों ने कहा कि कश्मीर जितना सुंदर है उतना ही सुरक्षित।

छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

छात्र-छात्राओं के लौटने पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने सभी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को एकजुट होकर कार्य करने चाहिए ताकि एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सके। डॉ. आनंद शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी और देश भक्ति भावना के प्रति प्रोत्साहित किया। समाज कार्य विभाग की शिक्षिका डॉ. गीतिका मल्होत्रा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now