रेवाड़ी :100 साल पुरानी हवेली में खुदाई के दौरान मिले अजीबोगरीब तीर

By Sahab Ram
On: September 14, 2021 9:43 AM
Follow Us:

रेवाड़ी :100 साल पुरानी हवेली में खुदाई के दौरान मिले अजीबोगरीब तीर

रेवाड़ी जिले के गांव कंवाली में 100 साल पुरानी हवेली में चल रही खुदाई में अजीबोगरीब तीर मिले हैं। हवेली को गिराने के बाद नए सिरे से बनाने के लिए तोड़ने और खुदाई करने का काम किया जा रहा है। इस दौरान जमीन के नीचे तीर दबे हुए मिले । वहीं हवेली से तीर निकलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग उन्हें देखने पहुंच रहे हैं।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

दरअसल, रेवाड़ी के गांव कंवाली में एक हवेली करीब 100 साल पुरानी है और आज वह खंडहर हो चुकी है। हवेली के मालिक ने इसे तुड़वाकर नई बनाने की योजना बनाई है। इसी योजना के तहत निर्माण कार्य शुरू हुआ है। खुदाई के दौरान जमीन में दबे तीर मिले तो हवेली चर्चा का विषय बन गई। अब लोगों का आवागमन जारी है।

गांव कंवाली निवासी सत्यम उर्फ सुभाष मिस्त्री ने बताया कि उन्होंने निर्माण के लिए खंडहर हो चुकी अपनी पुरानी हवेली को तोड़ना शुरू किया। इसमें पुराने जमाने की ईंट व लकड़ी के गार्डर, पुराने कातला-पट्टी लगे हुए हैं। हवेली की दीवारों पर बने हुए गेट व खिड़की भी पुराने जमाने की प्रतीत हो रही हैं। वहीं हवेली की खुदाई में मिले तीर के मुहाने लोहे के व पीछे बांस की लकड़ी लगी हुई है। तीर के मुहाने का लोहा जंग लगा होने के बावजूद ज्यादा क्षतिग्रस्त नहीं है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

सुभाष ने बताया कि रविवार को जब मजदूर खुदाई करने के बाद मलबा हटा रहे थे तो जमीन में उन्हें कुछ दबा दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद मैंने मोके पर पहुंचकर जमीन से इन चीजों को निकालकर साफ किया तो ये पुराने जमाने के तीर निकले। अभी तक केवल 5 तीर ही मिले हैं, परंतु खुदाई के साथ पुराने जमाने की और चीजें मिलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment