रेवाड़ी: कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल का बयान, पिछली सरकारों में बावल की हुई अनदेखी

By Sahab Ram
On: January 27, 2023 4:15 PM
Follow Us:

कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि पिछले सरकारों में बावल की पूरी तरह से अनदेखी की गई थी लेकिन मनोहर राज में बावल में बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए है. उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों का वो उद्घाटन कर रहे है उसकी आधारशिला भी बीजेपी राज में ही रखी गई थी. बता दें कि डॉ बनवारी लाल आज बावल में जनस्वास्थ्य विभाग के डिवीजन और सब डिवीजन भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे.

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

डॉ बनवारी लाल ने कहा कि बीजेपी सरकार से पहले सिफारिश और किसी दुसरें माध्यम से सरकारी नौकरी मिलती थी. लेकिन अब योग्यता के आधार पर गरीब परिवारों के युवाओं को भी नौकरी मिल रही है. उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा में जितना विकास बीजेपी सरकार में हुआ है. उतना कभी नहीं हुआ.

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

बता दें कि हाल में ही कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल को दौबारा से जनस्वास्थ्य विभाग मिला है. उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल पहुँचाने में हरियाणा पहले स्थान पर है. दक्षिण हरियाणा अंतिम छौर पर है. नहर का पानी भी काफी दिनों में आता है इसलिए पानी के स्टोरेज के लिए गाँव स्तर पर टैंक बनायेंगे जायेंगे. ताकि पानी की किल्लत से निपटा जा सकें.

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now