अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में होने वाली नकल और धोखाधड़ी को पकड़ेगा तुरंत

By Sahab Ram
On: September 11, 2021 1:05 PM
Follow Us:

अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में होने वाली नकल और धोखाधड़ी को पकड़ेगा तुरंत

अब अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में होने वाली नकल और धोखाधड़ी को तुरंत पकड़ लेगा। परिवहन विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव व वर्तमान में डीजी विजिलेंस शत्रुजीत कपूर ने नए मैनुअल को तैयार किया है। नौ साल बाद दूसरा संस्करण लागू किया जा रहा है। 2012 में पहला संस्करण कपूर ने ही बनाया था। दूसरे संस्करण में सबसे अधिक जोर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की पारदर्शिता पर दिया गया है। इसके लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर का फरीदाबाद में ट्रायल जारी है। जल्दी इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

आईपीएस शत्रुजीत कपूर ने बताया कि नए मैनुअल में सबसे अधिक ध्यान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए पूरे प्रदेश में सक्रिय दलालों के नेटवर्क को खत्म करने पर दिया गया है। अगर अनाड़ी चालक का लाइसेंस एक बार बन गया तो वह ताउम्र हादसों का कारण बन सकता है। अब यह प्रावधान किया है कि अगर लाइसेंस बनाने का टेस्ट दे रहे व्यक्ति के पीछे कोई खड़ा है, दूर से नकल करा रहा है या फिर इधर-उधर से देखकर प्रश्नों का जवाब दे रहा है तो सॉफ्टवेयर उसे पकड़कर तुरंत फेल कर देगा। इसमें अनेक तरह की नवीनतम तकनीक शामिल हैं, जो लाइसेंस के फर्जीवाड़ा को खत्म करेंगी।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

कपूर ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के लिए नए ड्राइविंग मैनुअल की किताब में छह सौ सवाल हैं। इसके साथ ही दस-बारह वीडियो बना रहे हैं। चार-पांच तैयार हो चुके हैं। जल्दी इन्हें जारी किया जाएगा। जो मैनुअल बुक व वीडियो देख लेगा उसे लाइसेंस बनाने के लिए नकल या दलाल की जरूरत नहीं पड़ेगी। मैनुअल को सही तरीके से लागू करने के लिए उनकी नई प्रधान सचिव परिवहन कला रामचंद्रन व परिवहन आयुक्त अमिताभ ढिल्लो से चर्चा हो चुकी है। कपूर ने कहा कि जब तक लाइसेंस टेस्ट को आधुनिक रूप नहीं देंगे, सड़क दुर्घटनाएं नहीं रुकेंगी। प्रदेश के ड्राइविंग मैनुअल में उन्होंने अमेरिका के लाइसेंस प्रावधानों को शामिल किया है। उन्होंने कुछ साल पहले जब वहां जाने का मौका मिला था तो वह लाइसेंस प्रावधानों की पुस्तक साथ ले लाए थे।

नए मैनुअल में इन बिंदुओं पर बल

ड्राइविंग की समझ के अभाव, यातायात नियमों की निरंतर अवहेलना को रोकना

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

वाहन चालकों, साइकिल चालकों, यातायात कर्मियों व पैदल चलने वालों को नियमों की पर्याप्त जानकारी देना

वाहन चालकों के लिए उचित प्रशिक्षण व प्रभावी लाइसेंसिंग प्रणाली लागू कराना

नए चालकों को सुरक्षित और जिम्मेदारी पूर्ण ड्राइविंग के सिद्धांत सिखाना

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

 

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment