जिले के 103837 लाभार्थी उठा रहे विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ

By Sahab Ram
On: September 3, 2021 11:24 AM
Follow Us:

जिले के 103837 लाभार्थी उठा रहे विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ

सरकार द्वारा प्रदेश के बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए प्रदेशभर में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना लागू की गई है। जिला में 66 हजार 559 बुजुर्गों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के तहत बुजुर्गों को हर माह 2500 रुपये की राशि बैंकों तथा डाकघरों के माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। विधवा पेंशन योजना के तहत जिले की 24 हजार 213 विधवाओं को प्रति माह 2500 रुपये, दिव्यांग पेंशन के तहत जिले के 4971 दिव्यांगों को प्रति माह 2500 रुपये तथा लाडली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1387 पात्र लोगों को प्रति माह 2500 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस विभाग के माध्यम से निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता योजना के तहत बच्चे को प्रतिमाह 1600 रुपये की राशि दी जा रही है। जिले में इस योजना का लाभ 6373 निराश्रित बच्चों को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे मानसिक दिव्यांग बच्चे जो स्कूल नहीं जा रहे हैं, उन बच्चों को भी प्रति माह 1900 रुपये की राशि वित्तीय सहायता के रूप में दी जाती है। जिले में इस योजना के तहत फिलहाल 334 बच्चे लाभ ले रहे हैं।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

ऑनलाइन करना होता है आवेदन

इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदक अटल सेवा केंद्रों, अंत्योदय सरल केंद्र भवन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment