पोसवाल चौक से कार चोरी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 6, 2022 12:30 PM
Follow Us:

जांच अधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर 2021 को जिला महेंद्रगढ़ के गांव सोहला निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपनी कार लेकर पोसवाल चौक पर गए थे। चाबी कार में ही छोड़कर वह बाहर खड़े हुए थे। इस दौरान एक स्कूटी पर सवार होकर आए दो युवक वहां रूके और इनमें से एक उनकी कार को स्टार्ट करके भगा ले गया। अचानक हुए घटनाक्रम से वह भी अवाक रहे गए और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच आरोपियों से कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। उससे हुई पूछताछ के बाद बगथला निवासी रोमन का भी नाम सामने आया था। इसके बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment