हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, जल्द ही खोले जायेंगे स्कूल

By Sahab Ram
On: January 22, 2022 9:29 AM
Follow Us:

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, जल्द ही खोले जायेंगे स्कूल

ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थान 12 जनवरी तक बंद कर दिए थे. लेकिन ओमिक्रोन के बढ़ते केसों को देखते हुए सरकार ने इसकी अवधि 26 जनवरी तक ओर बढ़ा दी गई थी. सूत्रों के मुताबिक हरियाणा सरकार 28 जनवरी से बड़ी कक्षाओं के लिए स्कूल खोल सकती है.हरियाणा सरकार ने तीसरी लहर के बीच स्कूल खोलने का अहम फैसला लिया है.

 

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

फिलहाल अभी बड़ी कक्षाओं के लिए स्कूल खोले जा सकते हैं. जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी से 9वीं व 12वीं कक्षा तक के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे। निदेशालय ने फाइल तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेज दिया है, जैसे ही सरकार की तरफ से मोहर लगती है तुरंत स्कूल खोल दिए जाएंगे.

 

 

जानिए क्यों खोले जा रहे हैं स्कूल

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

 

ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है. इसी बीच सरकार द्वारा स्कूलों को खोलने के कारण सभी असमंजस में है. नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल खोलने का सबसे बड़ा कारण 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाना है. सरकारी स्कूलों के करीब 67% किशोरों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है. जिस वजह से सरकार तीसरी लहर के बीच बड़ी कक्षाओं के लिए स्कूल खोलना चाहती है. पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए फिलहाल ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी.

 

 

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment