हरियाणा में 26 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

By Sahab Ram
On: January 10, 2022 4:57 PM
Follow Us:

हरियाणा में 26 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कॉलेज और स्कूलों को 26 जनवरी तक बंद रखने की घोषणा की है. शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने ट्वीट करके ये घोषणा की है. उन्होंने कहा कि छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। स्कूल-कॉलेज आगामी परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए पढ़ाई कराएंगे । आपको बता दें कि उससे पहले 3 से 12 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया हुआ है।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों को फिलहाल स्कूल बुलाकर कोई जोखिम नहीं उठा सकते। मार्च महीने में परीक्षाएं होनी हैं। इस बार आठवीं की बोर्ड परीक्षा होगी, उसे देखते हुए शिक्षक पूरी तैयारी के साथ ऑनलाइन पढ़ाई करवाएं और बच्चों का मूल्यांकन भी करें। कोरोना के मामले और बढ़ने पर छुट्टियां आगे बढ़ाई जा सकती हैं।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा में नौ दिन में ही 9 गुना बढ़ गई संक्रमण दर

हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर के चलते संक्रमण के नए मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। मात्र नौ दिन में ही एक दिन की संक्रमण दर 9 गुना बढ़ गई है। 31 दिसंबर को यह दर 1.17 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 10.64 हो गई है। कुल संक्रमण दर 5.31 फीसदी पहुंच गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग इसी प्रकार लापरवाही बरतते रहे तो आने वाले दिनों में केसों के साथ-साथ संक्रमण दर और बढ़ सकती है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment