Haryana Uday: हरियाणा उदय के तहत जिला में आज से 16 जून तक की गतिविधियों का शेड्यूल जारी

By Sahab Ram
On: June 11, 2023 9:35 PM
Follow Us:

Haryana Uday: हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे हरियाणा उदय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक संबंधों को मजबूत व बेहतर बनाना और जिला प्रशासन, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और जनता के बीच बेहतर संबंधों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रमों की साप्ताहिक रूप रेखा तैयार

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से हरियाणा उदय (Haryana Uday) आउटरीच कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न गतिविधियों की साप्ताहिक रूप रेखा तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार 12 जून से लेकर शुक्रवार 16 जून तक विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जिला के बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं सहित बच्चों से भी इन गतिविधियों में बढ़चढक़र भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों में भाग लेने से शरीर स्वस्थ एवं फिट रहेगा।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

इस प्रकार रहेगा हरियाणा उदय का साप्ताहिक आउटरीच कार्यक्रम :

डीसी इमरान रजा ने बताया कि हरियाणा उदय (Haryana Uday) आउटरीच कार्यक्रम के तहत सप्ताह की शुरुआत सोमवार 12 जून को सायं 5 बजे से जिला के गांव शहबाजपुर खालसा में पारंपरिक गेम्स, महिलाओं से संबंधित गतिविधियों से होगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार 13 जून को सायं 4 बजे से गांव खेड़ा मुरार में पंच-सरपंच दौड़, खो-खो, महिला मटका दौड़, क्रिकेट मैच, नशा मुक्ति रैली, स्वच्छता अभियान, रस्साकशी आदि खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इसी प्रकार बुधवार 14 जून को प्रात: 10 बजे से राकवमावि जैनाबाद में रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर व निरोगी कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार 15 जून को सायं 4:30 बजे से गांव बोडिया कमालपुर में यूपीएससी टॉपर द्वारा युवाओं को यूपीएससी बारे गाइडेंस देने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित व प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 16 जून को सायं 5 बजे से खंड नाहड़ के रावमावि मैदान में योग, विलेज टैलेंट हंट सहित महिलाओं व पुरुषों की खो-खो व रस्साकशी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

 

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा