सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रकिया शुरू

By Sahab Ram
On: October 16, 2021 11:40 AM
Follow Us:

सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रकिया शुरू

सैनिक स्कूल रेवाड़ी मे सत्र 2022- 23 में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 27 सितंबर, 2021 को एआईएसएसईई 2022 आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं। कक्षा छठीं व नौवीं में दाखिले के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर अपनी यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

सैनिक स्कूल रेवाड़ी प्राचार्य सौम्यब्रत धर ने जानकारी देते हुए कहा कि अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आवेदन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) द्वारा किया जाएगा। इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, 2021 शाम 5 बजे तक है। कक्षा छठी व कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 09 जनवरी 2022 (रविवार) को प्रस्तावित है। सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कक्षा छठीं में लड़को के लिए 50 व लड़कियों के लिए 10 सीटे है। छठीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र/ छात्रा की उम्र 31 मार्च 2022 तक 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में अगले सत्र के लिए केवल कक्षा छठी में लड़के व लड़कियाँ प्रवेश के पात्र है। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन होगी। परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले छात्र देश भर में मौजूद सैनिक स्कूलों में प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश के लिए अंतिम चयन अंतिम चयन प्रवेश परीक्षा की मेरिट सूची में स्कूल-वार, कक्षा-वार, श्रेणी-वार रैंक, चिकित्सा अधिकारियों द्वारा अनुमोदित मेडिकल फिटनेस और मूल दस्तावेजों के सत्यापन पर आधारित होगा। उम्मीदवार आवेदन से पहले प्रवेश परीक्षा विवरणिका से नियमों को अवश्य पढें। सैनिक स्कूल रेवाड़ी में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ssrw.org पर भी लॉग इन कर सकते हैं।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment