Russia-Ukraine War:  यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर

By Sahab Ram
On: February 24, 2022 12:18 PM
Follow Us:

Russia-Ukraine War:  यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर

Russia-Ukraine War को देखते हुए भारत सरकार की तरफ से यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास और दिल्ली में स्थित नियंत्रण क्षण के हेल्पलाइन नम्बर जारी किये जा चुके है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी सभी नागरिकों से अपील की है कि शांति बनाए रखें , घबराएं नहीं.  उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के साथ निकट सहयोग में हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

 

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थिति की निगरानी और नियंत्रण के लिए भारत सरकार ने पहले ही विदेश मंत्रालय के तहत विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित कर लिया है। इस नियंत्रण कक्ष में डॉ. आदर्श स्वाईका, संयुक्त सचिव, (Eurasia & CNV&I) के मार्गदर्शन में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय नागरिक देश में सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय करें।

Russia-Ukraine War:  यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर

ये है हेल्पाइन नंबर

दिल्ली में नियंत्रण कक्ष के संपर्क विवरण हैं: फोन +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905 और 1800118797 (टोल फ्री)। ई मेल: situationroom@mea.gov.in.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

यूक्रेन में भारतीय दूतावास में हेल्पलाइन के संपर्क विवरण हैं: फोन, +380 997300428 +380 99730483, ई मेल : cons1.kyiv@mea.gov.in

 

इसी तरह का नियंत्रण कक्ष हरियाणा में विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से स्थापित किया गया है। भारतीय राष्ट्र के लोगों के लिए हेल्पलाइन +91 9212314595 (केवल व्हाट्सएप) जारी किया गया है। भारतीय नागरिक ईमेल contactusatfcd@gmail.com  पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं या फिर सहायता ले सकते हैं।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment