टोल कर्मी से 58 हजार रूपए की लूट

By Sahab Ram
On: July 25, 2021 2:02 PM
Follow Us:

कोसली में दिन दहाड़े एक टोल कर्मचारी के सिर पर बोतल से वार कर बाइक सवार बदमाशों ने 58 हजार रुपए की नकदी लूट ली। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए है। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

बता दें कि PWD डिपार्टमेंट ने कोसली-कनीना मार्ग पर टोल लगाया हुआ है। यहाँ पर PWD डिपार्टमेंट के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गांव भड़गी निवासी प्रवीण की ड्यूटी लगी हुई है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण कैश बैंक में जमा नहीं हो सकता था, इसलिए वह 58 हजार की नकदी एक थैले में डालकर साइकिल पर घर जा रहा था। गुजरीवास गांव के पास एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और सिर पर कांच की बोतल से वार कर नकदी से भरा थैला छीन लिया। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

प्रवीण ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस के अनुसार शायद बदमाश पहले से ही प्रवीण के पीछे लगे हुए थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। कोसली थाना प्रभारी शिवचरण ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment