द कश्मीर फाइल्स देखने वालो को फ्री में छोड़कर आ रहा रिक्शा चालक

By Sahab Ram
On: March 24, 2022 1:14 PM
Follow Us:

आम से खास इस फिल्म को देखने की अपील कर रहा है। वहीं कोई इसे फ्री में दिखाने की बात कर रहा है तो कोई फिल्म देखने जाने वालो को फ्री में  थिएटर तक छोड़ रहा है। इंटरनेट पर इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक रिक्शा चालक फिल्म देखने आई महिलाओं से पैसे नहीं देने की बात कहता है। चालक कहता है कि जो भी यह फिल्म देखने आए किसी से भी वह पैसा नहीं लेगा। उसने यह भी कहा कि हर हिंदू को यह फिल्म देखनी चाहिए।

This groom celebrated his wedding night 55 times
Ajab Gajab: इस दूल्हे ने 55 बार मनाई सुहागरात, कुंवारे जवाई राजा के नाम से था मशहूर, जाने पूरी खबर

महिला सवारी चालक को पैसे लेने पर जोर डालते हुए कहती है भैया पैसे ले लीजिए कश्मीर फाइल्स देखने आए हैं फ्री में थोड़ी देखेंगे। जिसपर वह कहता है, हम फ्री में छोड़ रहे है हम पैसे नहीं लेंगे। महिला टोकती है और कहती है भैया ऐसे नहीं आपने मेहनत की है। हम कश्मीर फाइल्स देखने आए है तो रिक्शा चालक कहता है, दुनिया सबकुछ  कर रही है और ये चीज होना चाहिए। देखना चाहिए सबको हर हिंदू को देखना चाहिए। महिला पूछती है, फिर जनसेवा करेगे आप, पैसे नहीं लेंगे? रिक्शा चालक कहता है, हम जनसेवा करेंगे पैसे नहीं लेंगे। जो ये फिल्म देखने आएंगे उनकी सेवा में हमने ये लगा दिया है।

ऑटो रिक्शा चालक

Latest Tiger Update : सरिस्का टाइगर रिजर्व एसटी 2303 टाइगर से जुड़ी जानकारी, इतने दिन Tiger कहाँ रहा !

https://twitter.com/Raviravirai/status/1505983544270622720?t=UnBg_QE_t4vTiftrB4LXIQ&s=19

इस वीडियो को भाजपा नेता विष्णु वर्धन रेड्डी ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान सरकार पर भी ताना मारा बीजेपी नेता ने लिखा यह रिक्शा चालक अपने रिक्शा में #the kashmir files देखने आने वाले किसी से भी पैसे नहीं लेता है। साथ ही राजस्थान में एक कांग्रेस सरकार है जिसने जनता को सच्चाई ना देखने के लिए कर्फ्यू लागू किया है।

Stealing temple: मंदिर में चोरी से पहले चोर ने पढ़ी हनुमान चालीसा, सीसीटीवी आया सामने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment