UPSC 2023: UPSC ने किया स्पष्ट रेवाड़ी के तुषार कुमार ने फर्जी तरीके से 44वीं रैंक हासिल करने का दावा किया

By Sahab Ram
On: May 24, 2023 4:09 PM
Follow Us:

UPSC 2023: यूपीएससी में बिहार और हरियाणा के दो युवाओं द्वारा 44वीं रैंक हासिल करने के दावे में हरियाणा के तुषार कुमार का दावा झूठा निकला है। यूपीएससी ने आज प्रेसनोट जारी करके स्थिति स्पष्ट करते हुये कहा है कि रेवाड़ी के तुषार कुमार ने फर्जी तरीके से ये दावा किया था। जबकि यूपीएससी की तरफ से कहा गया है कि दो परीक्षार्थी का एक रोल नंबर जारी करने की गलती नहीं की जा सकती है।

 

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

यूपीएससी ने कहा रेवाड़ी के तुषार का ये था रोल नंबर

यूपीएससी ने प्रेसनोट जारी करके कहा है कि हरियाणा के रेवाड़ी से तुषार पुत्र बृजमोहन ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के लिए आवेदन किया था। उन्हें इस परीक्षा के लिए रोल नंबर 2208860 आवंटित किया गया था। . वह प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुआ और उसने सामान्य अध्ययन पेपर-I में माइनस 22.89 (यानी-22.89) अंक और सामान्य अध्ययन पेपर-II में 44.73 अंक प्राप्त किए। परीक्षा नियमों की आवश्यकता के अनुसार, उन्हें पेपर- II में कम से कम 66 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता थी। इस प्रकार,  तुषार प्रारंभिक परीक्षा के चरण में ही अनुत्तीर्ण हो गए हैं और वह परीक्षा के अगले चरणों में आगे नहीं बढ़ सका।

upsc 2023 tushar kumar

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

बिहार के तुषार कुमार को मिली 44वीं रैंक

यूपीएससी ने साथ ही यह पुष्टि की  है कि  तुषार कुमार पुत्र  अश्विनी कुमार, बिहार राज्य के रोल नंबर 1521306 वाले वास्तविक उम्मीदवार हैं, जिन्हें यूपीएससी द्वारा 44वीं रैंक के लिए अनुशंसित किया गया है। आपको बता दें कि बिहार के तुषार कुमार ने रेवाड़ी के तुषार कुमार के खिलाफ सबन्धित एसपी को कानूनी कार्रवाई करने को लेकर शिकायत भी दी हुई है।

 

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now