राईट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवाएं देने में रेवाड़ी 9.6 स्कोर के साथ प्रदेशभर में अव्वल : उपायुक्त

By Sahab Ram
On: August 25, 2021 11:22 AM
Follow Us:

राईट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवाएं देने में रेवाड़ी 9.6 स्कोर के साथ प्रदेशभर में अव्वल : उपायुक्त

सेवा के अधिकार के दायरे में आने वाली सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने पर रेवाड़ी जिला को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। हरियाणा सरकार की ओर से शुरू किए गए सरल पोर्टल पर विभिन्न विभागों की सेवाएं व योजनाएं एक ही छत के नीचे ऑनलाईन उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनका लोगों को पूरा लाभ मिल रहा है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिए अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सेवाएं व योजनाओं का लाभ देने के लिए इसी प्रकार निरंतर प्रयास जारी रखें। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सरल पोर्टल पर 98 हजार 19 आवेदन हुए जिनमें से 95 हजार 070 आवेदनों पर राईट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। डीसी ने बताया कि रेवाड़ी का स्कोर पूरे प्रदेश में 9.6 है।

डीसी ने बताया कि नागरिकों को बेेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर में अंत्योदय सरल केन्द्रों की स्थापना की गई है। समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की सुविधा का लाभ एक ही छत के नीचे प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है ताकि नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने बताया कि जिला सचिवालय परिसर में सरल केन्द्र, सैक्टर-1 रेवाडी में अंत्योदय केन्द्र, तथा बावल व कोसली में एक-एक अंत्योदय सरल केन्द्र उपमंडल स्तर पर स्थापित किए गए हंै, जिन पर आम नागरिक सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment