Rewari: रेवाड़ी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया हत्या की वारदात का खुलासा, आरोपी को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 9, 2023 5:56 PM
Follow Us:

Rewari: उप पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी (Rewari police ) संजीव बल्हारा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को सुचना मिली की गांव बोहतवास अहीर के सती माता मंदिर के पीछे मैदान में एक युवक की सिर कुचली हुई नाश मिली है। जिस सुचना पर थाना रामपुरा पुलिस व अपराध शाखा-I रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम मौके पर पहुंची।

वहा पर मृतक की शिनाख्त की तो गांव बोहतवास अहीर निवासी 24 वर्षीय गौरव के रूप में हुई थी। जो मृतक के पिता बाबूलाल के ब्यान पर थाना रामपुरा में हत्या का मामला दर्ज किया गया। जो मामले की गम्भीरता को देखते हुए मामले जांच अपराध शाखा-I रेवाड़ी को सौंपी गई थी। जिन्होंने 24 घंटे से पहले ही आज सुबह मामले में मुख्य आरोपी राहुल उर्फ काना उर्फ दादडू को गिरफ्तार कर लिया है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

शराब पीकर हुआ था झगड़ा:

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रात को वह चार लोग बैठ कर शराब पी रहे थे। दो लोग वहां से चले गए। उनके जाने के बाद गौरव व राहुल के बीच कहासुनी व झगड़ा हो गया था। राहुल ने पत्थर उठा कर सिर में चोट मार कर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। पुलिस द्वारा आरोपी राहुल उर्फ काना उर्फ दादडू को अदालत मे पेश कर पूछताछ के लिए उचित रिमांड पर लिया जाएगा।

 

 

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now